फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Weather: Soaring Sun, Increasing Mercury

मौसम: चढ़ता गया सूरज, बढ़ता गया पारा

Sun, 02 Apr 2017 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 02 Apr 2017 02:49 AM IST
विज्ञापन
Weather: Soaring Sun, Increasing Mercury
गर्मी के चलते पेड़ों की छांव में बैठे पक्षी। - फोटो : अमर उजाला
जिले में दो दिन से चढ़े तापमान ने शनिवार को भी तेवर दिखाए। शनिवार दोपहर में 40.06 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। बढ़ती गर्मी ने देहातवासियों को छांव खोजने को मजबूर कर दिया। वहीं सड़कों पर निकले राहगीर गर्मी से बेहाल दिखे।
विज्ञापन



गर्मी के कारण दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। सड़कों पर जो भी दिखा, वह शरीर को कपड़ों में लपेटे नजर आया। गर्म हवाओं के थपेडे़ शुरू हो गए हैं। इससे हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ने लगा है।
विज्ञापन



बताते चलें कि रोजाना बढ़ रहा तापमान मुसीबत बनता जा रहा है। गर्मी के कारण राहगीरों का सड़क पर चलना दूभर हो रहा है। बेतहाशा गर्मी से पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। शनिवार सुबह से निकली तेज धूप और गर्मी से लोग परेशान दिखे। गर्म हवाएं और कड़ी धूप मुसीबत बनी रही। गर्मी के चलते लोग घरों में दुबके रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं धूप से बचने के लिए यात्री दोपहर में अकबरपुर अंडरपास की छांव में खड़े होकर वाहनों का इंतजार करते रहे। वहीं पिछले कई दिनों से बढ़ रहे तापमान से अब जानवरों की स्थिति दयनीय हो गई है। पालतू जानवरों को गर्मी से बचाने के लिए पशुपालक उन्हें गीले बोरे पीठ पर डालकर डाल रहे हैं।



 चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के तकनीकी विशेषज्ञ मनोज दुबे ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 40.06 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


अधिकतम आर्द्रता 61 फीसदी और न्यूनतम आर्र्दता 37 फीसदी रिकार्ड की गई। दोपहर को हवाएं उत्तर-पश्चिमी रही। रफ्तार 4.3 किलोमीटर प्रति घंटा रही। रविवार को आसमान साफ रहेगा। इससे तेज धूप निकलेगी।

फटना रोग से बचाएं आम की फसल- कानपुर देहात। अचानक बढ़ी गर्मी का असर फलों पर पड़ सकता है। गर्म तेज हवाओं से आम के पेड़ में फटना रोग लगने की संभावना बढ़ गई है।



वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक संघशील गौतम ने बताया कि जरा की लापरवाही किसानों का बड़ा आर्थिक नुकसान दे सकती है। बागवानी करने वाले किसान आम की फसल पर खास ध्यान रखें। गर्मी में आम की फसल को फटना रोग से बचाने के लिए किसान बोरेक्स का दो प्रतिशत घोल तैयार कर फलों पर छिड़काव करें, जिससे फटना रोग से लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed