फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Was lying on the track key from the hook, went trains

ट्रैक पर हुक से अलग पड़ी रही चाबी, गुजरी ट्रेनें

Sun, 01 Jan 2017 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 01 Jan 2017 02:42 AM IST
विज्ञापन
Was lying on the track key from the hook, went trains
ट्राली से ट्रैक का निरीक्षण करते डीआरएम - फोटो : अमर उजाला
डीआरएम अशोक कुमार मिश्र ने शनिवार को ट्राली में बैठकर इंदौर-पटना एक्सप्रेस दुर्घटनास्थल के दायरे में ट्रैक का निरीक्षण किया। पटरी और स्लीपर को कसने वाली चाबियां ढीली होने पर उनको कसवाया। कहा कि चाबियां दुरुस्त होनी चाहिए। इसके बाद भी दुर्घटना स्थल के दायरे में ही हुक से चाबी अलग पड़ी रही और ट्रेनें गुजरती रहीं।
विज्ञापन



रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद डीआरएम अशोककुमार मिश्र ट्राली से दुर्घटना स्थल का जायजा लेने पहुंच गए। दुर्घटना स्थल के पहले उन्होंने ट्राली रुकवा कर तीन हुकों की निकली चाबी ठुकवाई। दुर्घटना स्थल को ट्राली से देखते हुए आगे निकल गए।
विज्ञापन



मालूम हो कि इंदौर पटना एकसप्रेस हादसा 20 नवंबर की भोर पहर हुआ था। 150 लोगों से अधिक की जान चली गई। जबकि 200 लोग जख्मी हुए थे। जबकि 27 दिसंबर को पटना इंदौर एक्सप्रेस जहां पटरी चटकी होने के कारण रोकी गई थी। वहां जाकर जायजा लिया। संबधित अधिकरियों को रेलपथ को दुरुस्त रखने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed