फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   villege Pradhan raging on indecency, the siege

प्रधान से अभद्रता पर भड़के ग्रामीण, किया घेराव

Fri, 07 Oct 2016 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 07 Oct 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
villege Pradhan  raging on indecency, the siege
पुखरायां विद्युत उपकेंद्र में हंगामा करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विद्युत उपकेंद्र नोनापुर के अवर अभियंता द्वारा गांव प्रधान से अभद्रता किए जाने पर क्षुब्ध ग्रामीणों ने पुखरायां उपकेंद्र पर हंगामा किया और जेई का घेराव किया। इस दौरान हंगामा करते ग्रामीणों को देखकर कर्मचारी उपकेंद्र से भाग निकले। कोतवाल ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन



नोनापुर के प्रधान प्रमोद संखवार ने बताया कि जनवरी से लेकर अभी तक गांव के 10 ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं। हर बार ग्रामीण चंदा कर विद्युत ट्रांसफार्मर ठीक करवाते हैं। 10 दिनों से गांव का ट्रांसफार्मर जला पड़ा है। अवर अभियंता विनोद कुमार से बदलवाने की बात कह रहे हैं। नवरात्र निकली जा रही है। मंदिरों में सायंकाल पूजन करने में भक्तों को परेशानी हो रही है। बृहस्पतिवार को जब जेई को फोन किया तो वह अभद्रता करने लगे। साथ ही सभी के खिलाफ विद्युत चोरी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन




ग्रामीणों ने बताया कि अवर अभियंता महीना लेकर कुछ नलकूप और कुछ मकानों में लाइट फीडर के एक ट्रांसफार्मर से सीधे सप्लाई देता है। मजदूर और किसान एक साथ बिल का भुगतान नहीं कर पाता तो उसके खिलाफ विद्युत बकाया चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाती है। किसी को पहले नोटिस नहीं दी जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेई के रवैये से परेशान ग्रामीणों ने अवर अभियंता और उपखंड अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। कोतवाल जितेंद्र कुमार सिंह ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। वहीं रिपोर्ट की कार्रवाई पर समस्या समाधान का भरोसा दिलाया। अवर अभियंता ने ग्रामीणों के आरोप को गलत बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed