फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Unauthorized open liquor contracts closed

अवैध ढंग से खुले शराब ठेके का कराया बंद

Mon, 03 Apr 2017 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 03 Apr 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
Unauthorized open liquor contracts closed
अराोपी - फोटो : अमर उजाला
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के डीघ गांव में अवैध तरीके से देसी शराब का ठेका खोलने पर महिला भड़क उठीं। शिकायत होने पर रविवार को भोगनीपुर कोतवाल ने ठेका तत्काल बंद करवा दिया और वहां से कागज तलब किए हैं। इसके संचालन में संलिप्त लोगों पर कार्रवाई की बात कही है। ठेका खोले जाने पर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर शिकायत की गई है।
विज्ञापन


डीघ के क्षेत्र पंचायत सदस्य अनूप सिंह, दिनेश पांडेय, करन, अच्छे लाला प्रभ्रू, रामसेवक, शिवपाल, राजबहादुर, रामप्रकाश, महावीर, छोटे, विमल, विनाता, सावित्री, दीपा, मायादेवी आदि ने प्रधान प्रीतीदेवी से खोले जा रहे देसी शराब ठेके को बंद करवाने की मांग की थी। बताया कि डीघ ग्रामपंचायत के देवीपुर चौराहा पर पहले से ही हाइवे के किनारे ही देसी शराब और अंग्रेजी शराब का ठेका है। एक ग्राम पंचायत में तीन शराब के ठेके खोले जाने का औचित्य क्या है।
विज्ञापन


डीघ गांव हाइवे और रेलवे लाइन के बीच में है। शराब का ठेका छतेनी गांव में हाइवे किनारे था। आरोप लगाकर कहा कि आबकारी अधिकारी की मिली भगत से डीघ गांव में रेलवे लाइन किनारे ठेका खोला गया। इससे गांव का माहौल भी खराब होगा।  प्रधान प्रीतीदेवी ने भी अवैध ठेका का संचालन न होने देने पर ग्रामीणों का सहयोग करने की बात कही। महिलाएं आये दिन अभद्रता होने की बात कहकर आक्रोशित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अप्रैल शनिवार को ठेके में शराब की बिक्री सेल्समैन जयशंकर शुरू कर दी थी। सूचना पर कोतवाल ने हिदायत देकर अवैध ठेके का संचालन बंद करा दिया। जिसपर सेल्समैन ने ठेका की अनुमति होने की बात कहकर ठेकेदार से बात कर कागज दिखाने की बात कहीं। कोतवाल राधामोहन दुबे ने बताया कि ठेकेदार बची शराब बिक्री करने की बात कर रहा था। जिसको हिदायत दी गई है कि छतेनी गांव के नाम ठेका है तो छतेनी में ही शराब बेच सकते हो। दूसरे गांव में बिक्री करने का प्रयास किया तो कार्रवाई होगी। वहीं चौकी इंचार्ज दिनेशसिंह यादव को इस कार्य में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है। बिना अनुमति के अवैध रुप से शराब का ठेका नहीं संचालित करने दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed