{"_id":"594c1fcb4f1c1bb16f8b459d","slug":"two-sides-assault-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में मारपीट, डकैती का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में मारपीट, डकैती का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झींझक कस्बे में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर घर में घुसकर मारपीट व डकैती का आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कस्बा के इंद्रा नगर पोरवाल गली मोहल्ला निवासी किशन शुक्ल पुत्र दामोदर शुक्ल ने पुलिस को बताया कि वह गुरुवार को घर के बाहर बैठा था। तभी कस्बे के ही सुरेश शुक्ल पुत्र रामशंकर, उनका पुत्र किशन शुक्ल, दीपक मिश्र व राहुल पाल समेत 10 अज्ञात लोग गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट करते हुए उसे कार में डालने का प्रयास करने लगे। किसी तरह वह बचकर घर मे घुस गया।
तब ये लोग घर में भी घुस गए और मां शशिप्रभा देवी, बहन संध्या व भाई शुभम् के साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि इन लोगों ने मां के गले से सोने की चैन छीन लिया। राहुल पाल ने घर के अंदर तमंचे से फायर कर दिया। इस पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर घर मे घुसकर मारपीट, गालीगलौज, डकैती व बलवा की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
वहीं, दूसरे पक्ष के किशन पुत्र सुरेश चंद्र ने तहरीर देते हुए बताया कि किशन पुत्र दामोदर, उसके पिता सुरेश चंद्र को रोजाना गालीगलौज करता रहता था। इसकी शिकायत पूर्व में पुलिस से की थी। इस बात से वह नाराज था। वह खम्हैला बंबा रोड पर एक गेस्ट हाउस में गया था। वहां पर पहले से मौजूद किशन शुक्ल, रंजन शुक्ल, शुभम पुत्रगण केशव चंद्र व दो अज्ञात लोग मौजूद थे। ये लोग बेवजह गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर इन लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने उसके गले से सोने की चेन व जेब से 155 रुपये छीन लिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर डकैती, घर मे घुसकर मारपीट आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। मंगलपुर थाना के इंस्पेक्टर फाजिल सिद्दकी ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर 19 लोगों के खिलाफ घर मे घुसकर मारपीट, बलवा, व डकैती आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।