फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Two sick due to poisonous gas in hand pump

हैंडपंप में निकली जहरीली गैस से दो बीमार

Thu, 03 Oct 2019 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Two sick due to poisonous gas in hand pump
Two sick due to poisonous gas in hand pump - फोटो : GHATAMPUR
भीतरगांव (घाटमपुर)। विकास खंड के अमौर गांव में एक घर के अंदर लगे निजी हैंडपंप से जहरीली गैस निकल रही है। जिसकी चपेट में आकर बीते चार दिनों के दौरान घर के दो सदस्य बीमार हो चुके हैं। घटना को लेकर परिवार के लोग दहशत में हैं। मामले की सूचना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई है।
विज्ञापन

शिवभजन विश्वकर्मा ने बताया कि कई वर्ष पहले घर के अंदर निजी हैंडपंप लगवाया था। भूगर्भ जलस्तर नीचे चले जाने से बीते करीब 8 महीने से हैंडपंप बंद पड़ा था। इधर, सितंबर के महीने में हुई अच्छी बारिश से जलस्तर ऊपर उठा है। जिसके चलते उसने हैंडपंप की मरम्मत कराने के बाद उससे पानी खींचा जा रहा है।
विज्ञापन

बताया कि बीते 04 सितंबर को बहू मोनिका (32) हैंडपंप में पानी भर रही थी। अचानक उससे निकली जहरीली गैस की चपेट में आ जाने से वह बेहोश हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, बीते मंगलवार की शाम उसकी पोती प्रीती (18) हैंडपंप में पानी भर रही थी। अचानक उसको भी सिर में दर्द और उल्टी की शिकायत शुरू हुई और वह बेहोश होने लगी। यह देख परिवार के सदस्य उसके पास पहुंचे तो उनको भी जहरीली गैस से दिक्कत होने लगी। परिजन प्रीती को अस्पताल ले गए जहां उसका इलाज जारी है।

साढ़ चौकी प्रभारी अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि अमौर गांव में हैंडपंप से जहरीली गैस निकलने की सूचना पर वह मौके पर गए थे। बताया कि हैंडपंप के पास जाने पर उससे गैस रिसाव होने जैसी बात प्रतीत होती है। बताया कि इसकी सूचना नर्वल एसडीएम को देने के साथ ही जांच के लिए विशेषज्ञों की टीम बुलाने का अनुरोध किया गया है। बताया कि घर के सदस्यों को फिलहाल हैंडपंप से दूर रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed