{"_id":"5a6cd4b44f1c1b8d268b6a9d","slug":"two-injured-in-road-accidents-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
कानपुर-सागर मार्ग पर हुए हादसे में क्षतिग्रस्त कंटेनर।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
घाटमपुर और थाना सजेती क्षेत्र में बीते शुक्रवार को हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई जबकि, तीन घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
पहला हादसा क्षेत्र के मूसानगर रोड पर स्थित साखा-जनवारा गांव के पास हुआ। कोतवाल देवेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि करीब 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति को रोड पार करते समय ट्रक ने कुचल दिया। बताया कि हादसा घने कोहरे की वजह से हुआ। मरने वाले की पहचान नहीं हो पाई है। गांववालों ने बताया कि वह कुछ दिनों से इलाके में घूमता दिखाई दे रहा था और लोगों के यहां मांगकर खाना खा लेता था।
वहीं, दूसरा हादसा सजेती क्षेत्र के गुजेला गांव के निकट हुआ। कानपुर-सागर राजमार्ग पर सुबह 8 बजे घने कोहरे में एक के बाद एक तीन ट्रक भिड़ गए। जिसमें एक कंटेनर ट्रक के चालक विवेक कुमार (32) निवासी रानीखेड़ा, थाना पुरवा (उन्नाव) की मौके पर मौत हो गई। उसके शव को कंटेनर का केबिन काटकर बाहर निकाला गया। जबकि, उसके पीछे भिड़े दूसरे कंटेनर के चालक अंकित (35) निवासी उन्नाव को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
तीसरा हादसा, सजेती क्षेत्र के दुर्गादेवी मंदिर के पास हुआ। कोहरे में दो ट्रक भिड़ने से उनके चालकों को चोटें आईं। दोनों को पड़ोसी जिला अस्पताल हमीरपुर में भर्ती करवाया गया, जहां से डाक्टरों ने उपचार के बाद छुट्टी दे दी।