{"_id":"93e4af1c4e1ee223cfe8f836f198794e","slug":"truck-fall-in-canal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" वृद्ध को चपेट में लेते हुए ट्रक नहर में गिरा, पथराव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्ध को चपेट में लेते हुए ट्रक नहर में गिरा, पथराव
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साढ़ कसबे के दरगाहीलाल नहर पुल मेें तेज रफ्तार ट्रक एक वृद्ध को चपेट में लेते हुए सीधा नहर में जा गिरा। हादसे के बाद ट्रक का चालक और खलासी मौके से फरार हो गए।
इधर, घटना को लेकर गांववालों ने साढ़-रमईपुर मार्ग जाम करने के बाद हंगामा और पथराव शुरू कर दिया, माहौल बिगड़ता देख पुलिस भी मौके से खिसक गई।
सूचना पाकर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। तकरीबन पांच घंटे बाद क्रेन पहुंची तब नहर में गिरे ट्रक को बाहर निकाला गया। जबकि, लापता वृद्ध की देर रात तलाश जारी थी।
शुक्रवार की शाम मिर्जापुर (साढ़) निवासी रामप्रसाद धानुक (60) सिर पर लकड़ी का गट्ठर लेकर घर की ओर जा रहा था। जैसे ही साढ़-रमईपुर मार्ग पर स्थित दरगाहीलाल नहर पुल के पास पहुंचा।
विज्ञापन
तभी, विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में एक ट्रक आ गया। चालक ने नहर पुल के मोड़ पर भी ट्रक की स्पीड कम नहीं की। जिससे वह पुल की रोलिंग तोड़ने के साथ ही वृद्ध को चपेट में लेता हुआ सीधा नहर में जा गिरा।
पास ही खेत में काम कर रहे मिर्जापुर गांव निवासी सीताराम यादव ने बताया कि हादसा उसकी आंखों के सामने हुआ।
इधर, नहर में ट्रक गिरने के बाद उसका चालक और खलासी किसी तरह भाग निकले। जबकि, रामप्रसाद नहर के पानी में लापता हो गया।
इसकी जानकारी होने पर साढ़, मिर्जापुर, बेंहटा-गंभीरपुर और कुटियारामपुर सहित कई गांवों के लोग बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए। पुलिस को भी सूचना दी गई। साढ़ चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे तो भीड़ ने क्रेन मंगवाने की आवाज उठाई।
काफी देर बाद भी क्रेन की व्यवस्था नहीं हुई तो भीड़ का गुस्सा भड़क उठा। लोगों ने रमईपुर-साढ़ मार्ग जाम करके पुलिस के खिलाफ नारेबाजी और पथराव करना शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ते देख चौकी पुलिस वहां से भाग निकली।
कोतवाली को मामले की सूचना दी गई। एसओ अशोक कुमार सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थाना नर्वल, बिधनू और सजेती का पुलिस बल भी बुलवा लिया गया।
रात तकरीबन 9 बजे के आसपास क्रेन से ट्रक को बाहर निकलवाया गया। लेकिन, लापता वृद्ध का कोई सुराग नहीं लग पाया है। एसओ ने बताया कि नहर में गोताखोरों के सहारे उसकी तलाश कराई जा रही है।