{"_id":"58bc69204f1c1b056de7ecf7","slug":"truck-collision-two-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात से लौट रही वैन को ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारात से लौट रही वैन को ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Mar 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसबे के सिकंदरा रोड पर लौआ का पुरवा गांव के सामने बारात से लौट रही वैन को ट्रक ने टक्कर मार दी। दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
शनिवार को औरैया के भाउपुर निवासी विवेक पुत्र बेटा लाल की बारात रूरा कसबे के मझपटिया गांव में आई थी। बारात में शामिल होने के लिए पारिवारिक रिश्तेदार मंगलपुर के मनकापुर जबरपुर गांव निवासी रघुनाथ पाल की मारूति वैन से आलोक (20) पुत्र राजेश, रजपाल (60) पुत्र रघुवर, राजूपाल (35) पुत्र रामचंद्र, रवींद्र (30) पुत्र शिवनाथ, सचिन (13) पुत्र नरेंद्र गए थे। वैन को आलोक चला रहा था। सभी रविवार की भोर में वापस आ रहे थे।
मंगलपुर के लौआपुरवा गांव के पास वैन को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में वैन पलट गई और ट्रक सड़क किनारे खड्ड में फंस गया। चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से वैन सवार पांचों को बाहर निकाला। वैन चालक आलोक और रजपाल की मौत हो गई। जबकि, राजू, रवींद्र व सचिन गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को पुलिस ने झींझक सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस बीच ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। अस्पताल के डा. शैलेंद्र वर्मा ने बताया कि तीनों घायलों के सिर व शरीर में गंभीर चोटे होने से जिला अस्पताल भेजा गया है। मंगलपुर थाना के एसएसआई एसपी सिंह ने बताया कि फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।