{"_id":"5734d3d04f1c1b4717919aee","slug":"to-refuse-to-sell-attack-on-the-house-of-toddy","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताड़ी बेचने से मना करने पर प्रधान के घर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताड़ी बेचने से मना करने पर प्रधान के घर हमला
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
Updated Fri, 13 May 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
प्रधान के घर हमला के बाद मौजूद ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्हौर। आबकारी विभाग की लापरवाही और पुलिस की अनदेखी से इलाके में ताड़ के पेड़ से उतरने वाला नशीला पेय पदार्थ (ताड़ी) कई गांवों में विवाद की जड़ बनता जा रहा है। नया मामला क्षेत्र के नानामऊ गांव का है जहां ग्राम प्रधान के खुलेआम ताड़ी बिक्री से मना करने पर कुछ नशेड़ियों ने घर पर हमला कर दिया, जिससे दो बच्चों सहित छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज पत्थरबाजी कर रहे युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
नानामऊ ग्राम प्रधान संदीप कुमार ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि दो दिन पहले गांव के कुछ युवक खुलेआम ताड़ी बेच रहे थे। इनको गांव में ऐसा न करने को कहा था। आरोप लगाया कि इसी खुन्नस में गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे नशे में धुत होकर लियाकत, टिंकू, जाफरी, शौकत पुत्रगण बांके, असलम पुत्र नसीम गालीगलौज करते हुए घर में घुस आए। ये लोग चाकू, डंडा और ईट-पत्थर लिए थे।
विज्ञापन
जब तक घर में मौजूद लोग कुछ समझ पाते, इन सभी ने हमला कर दिया। बहन सोनी, भांजा रोहित और बीचबचाव करने आए पड़ोसी छबीले, शिवकुमारी और रामदेवी घायल हो गईं। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने इन सभी को गिरफ्तार कर लिया। इन लोगों ने जमकर पत्थरबाजी भी की, जिससे घर में रखा सामान टूट गया। हमले से गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सूचना पर हमला करने वालों को हिरासत में लिया गया है, साथ ही गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। तहरीर मिलते ही मामला दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन