फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   The woman went to the bank 22 thousand Tppebaji

बैंक गई महिला से 22 हजार की टप्पेबाजी

Wed, 22 Feb 2017 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 22 Feb 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
The woman went to the bank 22 thousand Tppebaji
टप्‍पेेबाजी - फोटो : अमर उजाला
मुंगीसापुर स्थित बड़ौदा ग्रामीण बैंक शाखा में मंगलवार को पैसा जमा करने गई महिला से दो युवकों ने टप्पेबाजी कर दी। शिकायत पर पुलिस ने छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन


डेरापुर थाना के खिरवां के मजरा शिक्षितपुर निवासी बीना देवी पत्नी रामपाल मंगलवार दोपहर मुंगीसापुर स्थित बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में 22 हजार रुपये जमा करने आई थी। काउंटर पर जमा पर्ची भरने के दौरान एक युवक ने उनसे कहा कि मेरे पास दो लाख रुपये हैं। पैन कार्ड न होने से रुपये जमा नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन


इस पर वह अपने खाते में रुपये जमा कर दे और अपने रुपये मुझे दे दो। जब वह रुपये निकालने आए तो 60 हजार अपने पास रख लेना। इस तरह अपनी बातों में उलझाकर दोनों युवक महिला को बैंक के बाहर ले आए। युवकों ने अंडरपास के नीचे महिला से 22 हजार रुपये ले लिए और रुमाल में लिपटे कागज की गड्डी महिला को थमा दी। युवकों के जाने के बाद महिला ने एकांत में जाकर रुपये गिनने के लिए रुमाल खोला तो कागज की गड्डी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर महिला पुलिस चौकी पहुंची और मौजूद सिपाही किशनलाल ने महिला को बाइक पर बैठाकर टप्पेबाजों की काफी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। सिपाही ने बताया कि स्टाफ  ही नहीं है। सभी लोग चुनावी ड्यूटी पर गए हैं। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed