{"_id":"584f05ef4f1c1b666f64a273","slug":"the-villagers-had-been-shivering-a-sunny-respite","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिली धूप ने ठिठुर रहे ग्रामीणों को दी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिली धूप ने ठिठुर रहे ग्रामीणों को दी राहत
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
Updated Tue, 13 Dec 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
नवीपुर हाईवे पर घने कोहरे के बीच लाइट जलाकर निकलते वाहन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में दो दिनों से दोपहर के समय निकल रही खिली धूप ने सर्दी में ठिठुर रहे देहातवासियों को राहत दी है। सोमवार को दस बजे के बाद गुनगुनी धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। हालांकि सोमवार सुबह कोहरे की धुंध छाई रहने से वाहन चालक सुबह के समय कोहरा छंटने का इंतजार करते रहे।
मौसम वैज्ञानिकों ने मंगलवार सुबह भी कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। बताते चलें कि देहात में पिछले सप्ताह कोहरे की घनी धुंध छाने और हाड़कंपाऊ ठंड ने लोगों को बेहाल कर दिया था। तापमान अचानक नीचे गिरने से गलन का असर सड़कों पर साफ दिखाई दे रहा था।
वहीं कई दिनों से सूर्यदेव के दर्शन न होने से लोग भीषण ठंड से परेशान हो रहे थे। सोमवार सुबह भी अकबरपुर सहित रनियां, डेरापुर, शिवली, रूरा, रसूलाबाद, झींझक, मुंगीसापुर, सरवनखेड़ा आदि कस्बों में घना कोहरा छाया रहा। इससे सड़कों पर वाहन चालक लाइट जलाकर रेंगते रहे। कुछ वाहन चालक सड़क किनारे वाहन खड़ाकर कोहरा छंटने का इंतजार करते रहे। करीब दस बजे धूप निकलने पर कोहरा छंट सका। इसके बाद वाहन फर्राटा भर सके। वहीं दोपहर में खिली धूप निकलने पर लोग घरों से बाहर निकलकर धूप सेंकते रहे।
विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा. अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 22.06 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 15.08 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आद्रता 80 फीसदी व न्यूनतम आद्रता 63 फीसदी दर्ज की गई। हवाएं पश्चिमी रही। मंगलवार सुबह कोहरा छाया रहेगा। दोपहर में गुनगुनी धूप निकलने से लोगों को राहत मिलेगी।