{"_id":"57d9bd524f1c1bc372d47984","slug":"the-truck-s-dash-began-breaking-three-hours-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक का गुल्ला टूटने से लगा तीन घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक का गुल्ला टूटने से लगा तीन घंटे जाम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2016 02:48 AM IST
विज्ञापन
गुल्ला टूटने से सड़क के बीचोंबीच फंसा ट्रक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के मुख्य मार्ग के गड्ढे में ओवरलोड ट्रक का गुल्ला टूट गया। इससे तीन घंटे तक झींझक-रसूलाबाद मार्ग का यातायात ठप हो गया। भीषण जाम के चलते लोगों बीच रास्ते में कराहते रहे। गुल्ला ठीक होने के बाद जाम खुल सका।
बुधवार सुबह सिकंदरा से रसूलाबाद की ओर डस्ट लादकर एक ओवरलोड ट्रक जा रहा था। चौराहे के बीच सड़क के गड्ढे में ट्रक का पहिया फंस गया, इससे उसका गुल्ला टूट गया। मुख्य सड़क के बीच ट्रक फंसने से दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई। वाहन सवार तथा राहगीर तीन घंटे तक जाम में फंसे रहे। बाद में ट्रक का गुल्ला ठीक होने के बाद ही उसे सड़क से हटाया गया।
झींझक निवासी खगेंद्र गुप्ता, रमेश वर्मा, विन्नू सिंह, राघवेंद्र का कहना है कि कई वर्षों से सड़क खराब है। आए दिन वाहन फंसते रहते हैं। थानाध्यक्ष मंगलपुर जेपी यादव ने बताया कि ट्रक का गुल्ला टूटने से तीन घंटे तक झींझक में जाम लगा रहा।