{"_id":"580fc43a4f1c1b994fbc2ca8","slug":"the-self-immolation-attempt-of-disabled-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":" नि:शक्त ने लखनऊ में आत्मदाह का किया प्रयास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नि:शक्त ने लखनऊ में आत्मदाह का किया प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
आत्मदाह का प्रयास करने वाला विकलांग शिवकुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवराजपुर क्षेत्र के एक नि:शक्त ने अपनी मांगों पर मंगलवार सुबह लखनऊ के विधान सभा के सामने मिट्टी का तेल उड़ेलकर आत्महत्या का प्रयास किया। मौके पर तैनात पुलिस बल ने बचा लिया। लखनऊ पुलिस उक्त नि:शक्त को लेकर शिवराजपुर पहुंची और थाना पुलिस के हवाले कर दिया।
शिवराजपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर नौ पटेल नगर निवासी नि:शक्त युवक शिवकुमार पुत्र लालता प्रसाद ने मंगलवार सुबह लखनऊ में विधानसभा भवन के सामने मिट्टी का तेल शरीर पर उड़ेलकर आत्मदाह का प्रयास किया। पिकेट पर मौजूद लखनऊ पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। लखनऊ पुलिस नि:शक्त को लेकर शिवराजपुर थाना पहुंची और उसे पुलिस अधिकारियों के सुपुर्द किया।
शिवकुमार का कहना है कि सरकारी नौकरियों में प्रदेश के विकलांगों को तीन प्रतिशत के सापेक्ष 5 प्रतिशत आरक्षण, मासिक पेंशन 300 से बढ़ाकर 1,500 रुपये और कृत्रिम अंग संस्थान में जो उपकरण दिए जा रहे हैं, उनमें जो नकली माल लगवा रहे अधिकारियों पर कार्रवाई न होने तक वह शिवराजपुर थाना परिसर में रहकर अनशन करेगा।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार जब तक उसकी मांग नहीं मानती, वह घर नहीं जाएगा। एसओ बृजेश यादव ने बताया कि नि:शक्त बेहद परेशान है, उसकी समस्या के निराकरण को आलाधिकारियों को बताया जा रहा है। जबकि, क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि नि:शक्त इससे पहले भी आवास सहित अन्य प्रकार की मांगों को लेकर काफी चर्चा में रहा है।