{"_id":"57056bc74f1c1b6170c81264","slug":"the-municipality-workers-strike-warning","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरपालिका कर्मियों ने दी हड़ताल की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरपालिका कर्मियों ने दी हड़ताल की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम व सीओ को सफाईकर्मियों के बारे में जानकारी देते चेयरमैन
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्हौर नगर पालिका के सभी कर्मचारियों ने जिलाधिकारी के आदेश पर अतिक्रमण अभियान चलाने पर हुए दो पक्षों में विवाद के बाद कुछ कर्मियों पर मुकदमा दर्ज होने पर गहरा रोष व्यक्त किया है। नगर पालिका चेयरमैन, कर्मी और सभी सफाईकर्मियों ने उप जिलाधिकारी से मिलकर तत्काल मुकदमे वापस लेने की अपील कर कहा कि यदि गलत ढंग से दर्ज कराए गए मुकदमे नहीं हटाए गए तो जनपद के सभी सफाईकर्मी हड़ताल पर चले जाएंगे।
बुधवार को नगरपालिका चेयरमैन निर्भय सिंह यादव, लिपिक ओमकार, सफाई नायक कमलेश, कैलाश, शेरा, कल्लन, विजय लक्ष्मी, राधा सहित करीब 60 सफाई कर्मियों का दल उपजिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस क्षेत्राधिकारी रमेश चंद्र द्विवेदी से मिला। चेयरमैन में एसडीएम से कहा कि जिलाधिकारी के आदेश पर 24 अगस्त 2015 को कसबे में नगर पालिका की अगुवाई में जीटी रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया, जिसमें सभी सफाईकर्मी, कर्मचारी और नगरपालिका के संसाधनों का इस्तेमाल हुआ था।
दो पक्षों के विवाद में एक पक्ष ने नगरपालिका के लिपिक सहित सफाई कर्मियों, सभासद पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया है। मुकदमा दर्ज होने से सभी सफाई कर्मियों में रोष है। सफाई नायकों का कहना है यदि जल्द ही मुकदमे वापस न लिए गए तो नगरपालिका की सफाई व्यवस्था ठप कर दी जाएगी।
विज्ञापन
इसके साथ-साथ नगर पंचायत शिवराजपुर, नगर पंचायत बिठूर और घाटमपुर नगरपालिका के सफाईकर्मी भी बिल्हौर के सफाई कर्मियों के साथ आ गए हैं। सभी ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द बेवजह लगाए गए गंभीर धाराओं के मुकदमे वापस लेने की अपील की। सफाईकर्मियों ने एसडीएम ने मांग की जब जिलाधिकारी के निर्देश पर उन्होंने काम किया है तो उन्हें मुकदमे में फंसाने का जबरन प्रयास किया जा रहा है जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सुनवाई न होने की दशा में जिलेभर के सभी सफाईकर्मी हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। वहीं एसडीएम और पुलिस क्षेत्राधिकारियों ने नगरपालिका अध्यक्ष, कर्मियों और सफाईकर्मियों को भरोसा दिलाया गया है बिना किसी आपसी चर्चा के दर्ज किए गए मुकदमे में किसी भी नगरपालिका कर्मी की गिरफ्तारी नहीं होगी। इसके साथ ही सफाईकर्मियों की मांग को जिलाधिकारी कार्यालय को प्रेषित कर दिया जाएगा।
कसबा स्थित श्री ठाकुर जी महाराज ट्रस्ट की श्री राधाकृष्ण बाजार (छोटी बाजार) और श्रीरामलीला मैदान के लिए नगर पालिका ने एक प्रस्ताव नगर वासियों के समक्ष रखा है। नगर पालिका चेयरमैन निर्भय सिंह यादव ने ट्रस्ट के सर्वाकार व नगरवासियों से अपील कर कहा है कि छोटी बाजार की वसूली और श्रीरामलीला मंचन का अधिकार नगर पालिका को दिया जाए तो नगर पालिका प्रतिवर्ष बाजार से होने आमदनी का एक-एक पैसा ट्रस्ट को देने के साथ-साथ नगर पालिका अपनी आमदनी पर पर नगर में प्रदेश के ख्याति प्राप्त कलाकारों से रामलीला का मंचन कराएगी।
इसमें पूरा नगर पालिका स्टाफ सहयोग करेगा। इसके साथ-साथ रामलीला मैदान को रामनगरी की तरह विकसित कर नगरवासियों के लिए सुविधा जनक बनाया जाएगा। ट्रस्ट के सर्वाकार जिस दिन नगर पालिका को इसकी सहमति दे दें उसके चौबीस घंटे में छोटी बाजार और रामलीला मैदान के विकास की प्रक्रिया सभी के सहयोग के साथ शुरू कर दी जाएगी।
हाराज के सर्वाकार महेश गुप्ता के समर्थक अशोक अवस्थी ने बताया कि जिलाधिकारी ने 24 अगस्त 2015 को कसबे के पेट्रोल पंप से एसबीआई बैंक तक अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिए थे, लेकिन चेयरमैन ने निजी रंजिश के कारण ट्रस्ट के सर्वाकार की दुकान कोर्ट के स्टे के बाद भी गिरवा दी थी। पूरे मामले की जांच चल रही थी। जिसकी सूचना तत्काल उप जिलाधिकारी को भी दी गई थी। पूरे मामले में सफाईकर्मियों से मुकदमे का कोई वास्ता नहीं है। पूरे मामले में सफाई कर्मियों का कोई दोष नहीं है न ही उनके मुकदमे में सफाईकर्मियों का जिक्र है।