{"_id":"5c802408bdec2214031baec1","slug":"ambulance-not-found-on-chc-woman-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी पर नहीं मिली एंबुलेंस, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी पर नहीं मिली एंबुलेंस, महिला की मौत
Thu, 07 Mar 2019 01:18 AM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 07 Mar 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
महिला की मौत पर बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीएचसी हवासपुर के गेट पर घायल महिला को एंबुलेंस नहीं मिलने पर मौत हो गई। थाना मंगलपुर क्षेत्र के गांव मनकापुर की अधेड़ महिला को बुधवार दोपहर कस्बा चौराहे पर ट्रक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन मौके पर 108 एंबुलेंस नहीं पहुंची। जिससे अस्पताल गेट पर ही महिला ने दम तोड़ दिया।
गांव मनकापुर निवासी रामसजीवन ने बताया कि चाचा कन्हैया लाल की बीमारी के चलते दस वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी। उनकी चाची रामदुलारी (55) का मानसिक संतुलन बिगड़ गया था। उन्होंने बताया कि सुबह घर से निकल कर सड़क के किनारे पड़ी लकड़ियां बीनने निकल गईं। सिकंदरा की ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी हवासपुर में भर्ती कराया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 108 नंबर एंबुलेंस न होने से घायल को करीब एक घंटे तक सीएचसी गेट पर इंतजार करना पड़ा। करीब एक घंटे बाद झींझक से एंबुलेंस पहुंची, लेकिन तब तक अधेड़ महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी संदलपुर गजेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है। इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात चिकित्सक डा. गुफरान खान ने बताया कि एंबुलेंस मुहैया कराना उनका कार्य नहीं हैं। उन्हें एंबुलेंस अधिकारी की ओर से 108 नंबर से भेजने के निर्देश हुए थे। सीएमओ हीरा सिंह ने कहा कि यह चिकित्सक की लापरवाही है। यदि 102 नंबर एंबुलेंस थी तो उससे रेफर किया जा सकता था। जांच कराई जाएगी। लापरवाही होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन