{"_id":"5c82c047bdec2213f01bd09f","slug":"fire-in-the-hardware-store","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्डवेयर की दुकान में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार्डवेयर की दुकान में लगी भीषण आग
Sat, 09 Mar 2019 12:49 AM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 09 Mar 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
हार्डवेयर की दुकान में लगी आग ्र
- फोटो : अमर उजाला
अकबरपुर कस्बे में एक पेट्रोल पंप के पास हार्ड वेयर की दुकान में शुक्रवार देर शाम अचानक आग लग गई। लपटें व धुआं देख हड़कंप मच गया। लोगों ने सूचना दमकल को दी। मौके पर पहुंची दमकल देर रात तक आग बुझाने के प्रयास में लगी रही। आग से लाखों रुपये के नुकसान का अंदाजा है।
अकबरपुर के नेहरू नगर निवासी प्रदीप सक्सेना की घर में ही हार्डवेयर की दुकान है। दुकान बंद कर शुक्रवार शाम प्रदीप एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे घर में बेटा शिवम व बहू प्रीती मौजूद थी। दुकान के अंदर से धुआं निकलता देख पड़ोसी संतोष कश्यप ने शिवम को आवाज लगाकर आग लगने की जानकारी दी। इस पर शिवम व उसकी पत्नी घर से निकल कर बाहर आ गए। इस बीच आग पूरी दुकान में फैल गई। इससे आग की भीषण लपटें उठने लगीं। यह देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना फायर विभाग को दी गई। एफएसओ पुष्पेंद्र सिंह दो वाहन लेकर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। दुकान का शटर तोड़ कर अंदर पानी डाल कर आग बुझाने की कोशिश शुुरू हुई। करीब दो घंटे की मशक्त के बाद आग पर काबू पाया जा सका लेकिन दुकान के अंदर सामान सुलगता रहा। जिससे दमकल के जवान बुझाने के लिए पानी डालते रहे। आग से लाखों रुपये का सामान खाक हो गया वहीं घर की दीवारें व छतों में भी दरारें आ गईं। दुकान के अंदर पेंट आदि के डिब्बे आग की चपेट में आ गए जिससे और आग बढ़ती रही। एफएसओ पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिाया गया है। पूरी तरह से आग बुझाने का काम अभी चल रहा है। दुकानदार प्रदीप सक्सेना ने बताया कि आग पूरी तरह से बुझने के बाद ही सही तरह से नुकसान का आकलन हो सकेगा।