{"_id":"5813a60e4f1c1b994fbc4d49","slug":"the-market-is-buzzing-with-shopping-on-dhanteras","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर खरीददारों से गुलजार रहा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर खरीददारों से गुलजार रहा बाजार
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
Updated Sat, 29 Oct 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
धनतेरस पर बर्तनों की खरीददारी करते लोग।
विज्ञापन
धनतेरस के चलते शुक्रवार को जिलेभर में सोने-चांदी सिक्के, बर्तन, बाइक, कार व ट्रैक्टर आदि की जमकर खरीददारी हुई। दुकानों व शोरूमों में खरीददारी के लिए सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। दुकानदारों ने भी दुकानों व शोरूम को आकर्षक ढंग से सजाकर लोगों को खूब लुभाया। इस दौरान ग्राहकों को छूट देकर उपहार भी वितरित किए गए।
शुक्रवार को धनतेरस पर्व के चलते कस्बों का बाजार सुबह से ही सज गया। अकबरपुर शहर सहित रनियां, शिवली, रसूलाबाद, झींझक, डेरापुर, सरवनखेड़ा, मुंगीसापुर, रूरा आदि प्रमुख कस्बों में खरीददारी के लिए लोगों की भीड़ दुकानों में लगी रही।
विज्ञापन
दोपहर होते-होते दुकानों में खरीददारी पूरे चरम पर पहुंच गई। इस दौरान बर्तन, फर्नीचर सहित बाइक व ट्रैक्टर्स एजेंसियों में लोग खरीददारी के लिए पहुंचे। धनतेरस के चलते अकबरपुर कस्बे में बाइक, कार व ट्रैक्टर की बिक्री जमकर हुई। बाजार में युवाओं की पसंद की नए माडलों की आकर्षक बाइकेें रही।
विज्ञापन
इस दौरान खरीददारी पर लोगों को आकर्षक उपहार भी दिए गए। वहीं धनतेरस पर मिठाईयों की बिक्री भी खूब रही। जिसमें छेना, स्पेशल खोए की बर्फी, सोहन पापड़ी, काजू बर्फी, लौकी बर्फी की जमकर बिक्री हुई।