फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   The happiness of the birth of the son in the morning, the death of the husband in the afternoon

सुबह बेटे के जन्म की खुशी, दोपहर पति की मौत

Tue, 20 Feb 2018 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 20 Feb 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
पुलिस चौकी बिरहर के उमरी-जहानाबाद रोड पर तेज रफ्तार बाइक के बेकाबू होकर सूखी माइनर में गिरने से बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि, उसका चचेरा भाई घायल हो गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और पुलिस से अपनी सुपुर्दगी में लेने के बाद घर चले गए।
विज्ञापन

पड़ोसी जनपद फतेहपुर के गांव शकूरा (पतारी) थाना बकेवर निवासी दिनेश कोरी (32) की पत्नी जयदेवी को बीते रविवार को प्रसव के लिए जहानाबाद (फतेहपुर) सीएचसी में भर्ती कराया गया था। पत्नी ने बेटो को जन्म दिया। सोमवार की दोपहर दिनेश बाइक से ससुराल भेलसा (भीतरगांव) जा रहा था। साथ में उसका चचेरा भाई अंकित (17) भी था। बाइक दिनेश चला रहा था। शिकहुला और तेजवापुर गांवों के बीच अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सूखी माइनर (बंबी) में जा गिरी। सिर पर गंभीर चोट लगने से दिनेश की मौके पर मौत हो गई। जबकि, उसका चचेरा भाई अंकित घायल हो गया। उसे जहानाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना पर आए परिजनों ने पुलिस से शव को पोस्टमार्टम के लिए न भेजने का अनुरोध किया। बिरहर चौकी के कार्रवाहक दरोगा दयाशंकर वर्मा ने बताया कि पंचनामा भरने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन



हेलमेट पहने होता तो बच सकती थी जान
भीतरगांव। हादसे में दिनेश की मौत की सूचना मिलने से पहले तक उसके परिवार में बेटे के जन्म की खुशियां मनाई जा रही थीं। लेकिन, दोपहर में जैसे ही उसकी पति के मौत की खबर गांव पहुंची तो कोहराम मच गया। घटनास्थल पर मौजूद लोग भी यह कहते सुने गए कि दिनेश यदि हेलमेट लगाए होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।  सीएचसी में भर्ती दिनेश की पत्नी जयदेवी को पति की मौत की जानकारी हुई तो वह पछाड़ खाकर गिर गई। हादसे के बाद मृतक की वृद्धा मां हीरावती, छोटे भाई मोनू और चाचा रामभरोसे का रो-रोकर हाल बेहाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed