फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   The fire cracked cylinder gas leakage

गैस लीकेज से लगी आग सिलेंडर फटा

Wed, 04 Jan 2017 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 04 Jan 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
The fire cracked cylinder gas leakage
गैस - फोटो : अमर उजाला
झींझक कसबे के गढ़ी महेरा गांव में गैस सिलेंडर बदलने के दौरान रेगुलेटर लगाने के बाद चूल्हा जलाने ही आग लग गई। गृहस्वामी ने जलता सिलेंडर घर के बाहर फेंक दिया। थोड़ी देर बाद सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया और चिथड़े उड़ गए। गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


मंगलवार को गढ़ी महेरा गांव निवासी रामसिंह की पत्नी कमलेश कुमारी ने नया सिलेंडर बदलने के दौरान रेगुलेटर लगाया था। खाना बनाने के लिए गैस सिलेंडर खोलते ही आग पकड़ ली। सिलेंडर धू-धूकर जलने लगा। सिलेंडर से उठती आग की लपटें देख कमलेश कुमारी ने शोर मचाया।
विज्ञापन


रामसिंह ने सिलेंडर को घर के बाहर मैदान में फेंक दिया। लोगों ने पानी व मिट्टी डाल कर जल रहे सिलेंडर को बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आग नहीं बुझी। इसी दौरान गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फटकर चीथड़े-चीथड़े हो गया। गांव में हड़कंप मच गया। गांवों के सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिलेंडर फटने से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। चौकी प्रभारी झींझक संतोष कुमार आर्य ने बताया की घटना की जानकारी नहीं है। दूसरी ओर महामाया गैस एजेंसी के प्रबंधक कुंवर सिह ने बताया कि रसोई गैस सिलेंडर चेक करके ही दिया जाता है। रेगुलेटर सही न लगाने से हादसा होने की संभावना है। रामसिंह ने बताया कि तीन माह पहले कनेक्शन लिया था। दो गैस सिलेंडर दिए गए थे। मंगलवार को दूसरा सिलेंडर लगा रहा था।


 रेगुलेटर से लीकेज के बाद आग से धू-धूकर जल रहे सिलेंडर को देखकर हर किसी की सांस फूल गई। गृहस्वामी रामसिंह ने हिम्मत दिखाते हुए जलते सिलेंडर को बाहर खुले मैदान में फेंक दिया। सिलेंडर तेज धमाके से फट गया। सिलेंडर किचेन में फटता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed