फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   The festival celebrated enthusiasm Vijayadashmee

हर्षोल्लास से मनाया पर्व विजयादशमी

Wed, 12 Oct 2016 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 12 Oct 2016 02:32 AM IST
विज्ञापन
The festival celebrated enthusiasm Vijayadashmee
अकबरपुर में ‌विजयादशमी पर रावण का पुतला जलते हुए - फोटो : अमर उजाला
असत्य पर सत्य की विजय का पर्व विजयादशमी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रामलीला में रावण वध की लीला का मंचन अकबरपुर लंकापुरी में किया गया। इस बीच आतिशबाजी हुई और श्रीराम के जयकारे से मेलास्थल गूंज उठा।
विज्ञापन



मंगलवार को श्रीरामलीला समिति अकबरपुर की ओर से राम-रावण युद्ध की लीला का मंचन किया गया। लीला में भगवान राम - रावण के नाभि में बसे अमृत को निशाना कर बाण छोड़ते हैं, जिससे आहत होकर रावण युद्ध में धराशायी हो जाता है। वहीं लंकापुरी मैदान में रावण का अंत होते ही जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। इस दौरान अभिमान और बुराई का प्रतीक रावण का पुतला जलाया गया।
विज्ञापन


साथ ही भव्य आतिशबाजी का नजारा देखने को मिला। इस मौके पर जिलाधिकारी कुमार रविकांत सिंह, एसपी पुष्पांजलि, पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी, पूर्व विधायक प्रतिभा शुक्ला, बसपा नेता डा. सतीश शुक्ला, समिति अध्यक्ष श्यामू गुप्ता, उपाध्यक्ष शिवशंकर मिश्रा, अभिषेक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



झींझक प्रतिनिधि के अनुसार श्री आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला में शाम को राम द्वारा रावण का वध होते ही पुतला आतिशबाजी के साथ दहन हुआ। इस दौरान एसडीएम सुरजीत सिंह, चेयरमैन राजकुमार यादव, सीओ माजिद अब्सार, एसओ जेपी यादव, धुन्नू सिंह, रवींद्र पालीवाल, रामशंकर गुप्ता, राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

रसूलाबाद प्रतिनिधि के अनुसार विजयदशमी पर्व पर धर्मगढ़ बाबा मंदिर में 51 फीट के रावण पुतले का दहन किया गया। इस दौरान जय श्रीराम के जोरदार जयकारे लगाए गए।


झूला, मिठाई व खिलौनों की दुकानों पर रही भीड़- कानपुर देहात। विजयदशमी के अवसर पर अकबरपुर लंकापुरी मैदान में लगे मेले में दूरदराज से आए लोगों ने खरीददारी की। मेले में बच्चों ने आसमानी झूला, ड्रेगन ट्रेन, मौत का कुआं सहित और मिठाइयों व चटपटी वस्तुओं का आनंद लिया।



उधर मेले में सजी खिलौने, मिठाइयों सहित घरेलू सामानों की दुकानों पर खरीददारों की जबरदस्त भीड़ देखी गई। मेले में भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक बंदोबस्त किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed