{"_id":"5776c8e04f1c1b0b7279b7bd","slug":"the-death-of-the-young-man-in-the-grip-of-the-current-size","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आकर युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बलभद्रापुर गांव में शुक्रवार की सुबह करंट की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
गांव बलभद्रापुर निवासी श्रीबाबू (26) पुत्र रामपाल खेती और मजदूरी कर परिवार का पेट पालता है। शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे बिजली के खंभे से उसके घर तक आई केबल का तार अचानक टूट गया। इस पर मौके पर पहुंचे श्रीबाबू ने तार को जोड़ना शुरू कर दिया।
इसी दौरान वह बिजली के करंट की चपेट में आ गया। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना से परिवार में चीखपुकार मच गई। श्रीबाबू की शादी तीन वर्ष पहले ही संध्या संग हुई थी। उसके एक वर्ष का पुत्र कन्हैया है। जवान बेटे की मौत से श्रीबाबू की मां रोते-रोते बेहोश हो गईं।
प्रधान जसवंत ने घटनास्थल पर जाकर पीड़ित परिवार को मदद का भरोसा दिलाया।