{"_id":"57f805284f1c1b943426fb89","slug":"the-death-of-a-worker-in-a-factory-off-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद फैक्ट्री में करंट से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद फैक्ट्री में करंट से मजदूर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
.रोते-विलखते मृतक सूरज सिंह के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रनियां चौकी क्षेत्र के मटियामऊ मार्ग पर एक बंद पड़ी फैक्ट्री में मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। चीखपुकार होने पर अन्य मजदूर आ गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
क्षेत्र के मटियामऊ मार्ग पर एक बंद पड़ी फैक्ट्री में सात माह से काम कर रहे सूरज सिंह (50) पुत्र शिवराम सिंह निवासी बिलई भैंसों को चारा देने गया था। तभी उसका हाथ वहां से निकले बिजली के तार से छू गया। करंट की चपेट में आते वह तड़पने लगा। इसी बीच अन्य लोग पहुंचे उसे तार से छुड़ाया। लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। उसका शरीर काफी झुलस चुका था।
उधर, मजदूर मुआवजे की मांग करने लगे। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक से फोन पर पीड़ित परिवार की बात कराई। मुआवजे देने की बात पर सहमति बनी। मृतक के भाई लाल सिंह ने बताया कि सूरज सिंह सात माह से फैक्ट्री में जानवरों की देखभाल का काम करता था। वह फैक्ट्री में ही रहता था। फैक्ट्री मजदूर सूरज सिंह की मौत की खबर उसके पैतृक गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।