{"_id":"57c9e1cb4f1c1bd5352cb82c","slug":"the-children-showed-talent-in-science-exhibition","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2016 02:27 AM IST
विज्ञापन
इंस्पायर अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों को पुरस्कृत करते डीआईओएस पीपी मौर्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय जिला पुस्तकालय में शुक्रवार को इंस्पायर अवार्ड योजना अंतर्गत जिला स्तरीय प्रदर्शनी-2016 का आयोजन किया गया। इसमें जिले के 14 बच्चों का चयन किया गया है। प्रदर्शनी में 11 बच्चों ने अपने-अपने मॉडल बनाकर प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया।
राजकीय जिला पुस्कालय अकबरपुर में आयोजित इंस्पायर अवार्ड योजना अंतर्गत विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक प्रेमप्रकाश मौर्य ने किया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के द्वारा बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है।
योजना में भारत सरकार द्वारा चयनित 14 बच्चों में से 11 बच्चों ने अपने-अपने मॉडल बनाकर प्रतिभाग किया। बच्चों ने पवन चक्की, विद्युत उपकरण सहित अन्य मॉडल प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
जिला स्तर पर चयनित होने वाले बच्चों को अब प्रदेश स्तरीय प्रदर्शनी में प्रतिभाग कराया जाएगा। विज्ञान प्रदर्शनी में पहुंचे प्रभारी बीएसए उदय नारायण कटियार ने मॉडलों को देखा।
मॉडलों का मूल्यांकन प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इंटर कालेज सिमरामऊ संध्या राजपूत अकीला सिद्दीकी व गोल्डी पांडेय ने किया। इस मौके पर पुस्तकालय अध्यक्ष विजय कुमारी, जिला गाइड कैप्टन अर्चना त्रिपाठी, धीरेंद्र सिंह, ज्ञानसिंह मोहम्मद अंसार आदि मौजूद रहे।