फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   The captive, showing the effect of farmers'

नोट बंदी का किसान दिवस में दिखा असर

Thu, 17 Nov 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 17 Nov 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
The captive, showing the effect of farmers'
किसान दिवस में जानकारी देते सीडीओ केके गुप्त। - फोटो : अमर उजाला
500 और 1000 रुपये के नोट बंद होने का असर बुधवार को विकास भवन में किसान दिवस में दिखाई दिया। सीडीओ सहित कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को फसल पैदावार व योजनाओं की जानकारी दी। सिर्फ पांच शिकायतें दर्ज हुई।
विज्ञापन



विकास भवन सभाकक्ष में आयोजित किसान दिवस के मौके पर सीडीओ कृष्ण कुमार गुप्त ने बताया कि जिले में उन्नतशील बीज, कीटनाशक दवाओं, खाद आदि की कोई कमी नहीं है। अपना रजिस्ट्रेशन कराकर बीज व खाद ले सकते हैं।
विज्ञापन



कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अरविंद कुमार ने बताया कि किसान फसलों में जैविक खाद का अधिक प्रयोग करें। जिंक सल्फेट, खाद आदि का का प्रयोग खुली धूप में न कर सुबह व शाम के समय करना चाहिए। खाद पौधों की जड़ों तक पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीवीओ केएस यादव ने जानवरों में होने वाली मुंहपका, खुरपका आदि के बारे में जानकारी दी। उपकृषि निदेशक रमाकांत तिवारी ने बताया कि पूर्व के किसान दिवस में 24 प्रार्थना पत्र आए थे। जिनमें से 16 शिकायतों का निस्तारण करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed