फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   The ancient bastions in Ghatampur area

प्राचीन शिवालयों का गढ़ है घाटमपुर क्षेत्र

Mon, 04 Mar 2019 01:03 AM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 04 Mar 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
The ancient bastions in Ghatampur area
फोटो- 03 जीटीआरपी 7- निबियाखेड़ा गांव का भद्रेश्वर महादेव मंदिर। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
- शिवालयों की निगरानी करेगा पुलिस का गश्ती दल
 - महाशिवरात्रि पर प्रमुख शिव मंदिरों में आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
घाटमपुर। घाटमपुर प्राचीन शिवालयों का गढ़ है। इनमें अज्योरी गांव का बिहारेश्वर महादेव मंदिर, यमुनापट्टी क्षेत्र के सिधौल गांव में स्थित मार्कण्डेयश्वर के अलावा निबियाखेड़ा गांव का भद्रेश्वर महादेव मंदिर प्रमुख हैं। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर इन शिवालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इसके लिए प्रशासन ने मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था का खाका बनाया है। कोतवाल जनार्दन प्रताप सिंह राठौर ने बताया कि पुलिस की यूपी 100 और मोबाइल गाड़ियां लगातार क्षेत्र में गश्त करेंगी। बताया गया कि
मुगल रोड किनारे स्थित निबियाखेड़ा (भदवारा) गांव में चंदेल वंशीय राजाओं का बनवाया भद्रेश्वर महादेव मंदिर है। ईंटों से निर्मित इस मंदिर की कारीगरी और वास्तुकला दर्शनीय है। मंदिर पुरातत्व के संरक्षण में है। शिवरात्रि पर्व पर यहां दूर-दूर से शिवभक्त दर्शन-पूजन करने आते हैं।
विज्ञापन

अज्योरी (सजेती) गांव के बिहारेश्वर महादेव मंदिर को दिल्ली सम्राट अकबर के प्रिय मंत्री बीरबल ने बनवाया था।। इतिहासकारों के मुताबिक दिल्ली में औरंगजेब की कैद में रखे गए मराठा सरदार छत्रपति शिवाजी जेल से फरार होने के बाद काफी दिनों तक इसी मंदिर में भेष बदलकर रुके थे। मंदिर कानपुर-सागर राजमार्ग के ठीक किनारे स्थित है। सिधौल गांव में स्थित मार्कण्डेयश्वर महादेव का मंदिर भी काफी प्राचीन है। पतारा के बैजनाथ धाम मंदिर का वर्णन परिमाल रासो (आल्हाखंड) में मिलता है।  पतरसा गांव के पातालेश्वर महादेव और नंदना गांव के रामेश्वर महादेव मंदिर में मेला और रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिंद नदी के किनारे बसे बरनांव गांव का बाणेश्वर महादेव मंदिर, सिमौर गांव के कालेश्वर और चौबेपुर (नवेड़ी) गांव के भोलेश्वर महादेव मंदिर भी प्राचीन और दर्शनीय हैं। नई तहसील नर्वल का सृजन होने के बाद कई प्राचीन शिवालय घाटमपुर तहसील के राजस्व नक्शे से बाहर हो गए हैं। इनमें पुरातत्व विभाग से संरक्षित रिंद नदी के किनारे बसे करचुलीपुर गांव का औलियाश्वर महादेव मंदिर के अलावा परौली, कोरथा, गोपालपुर और पालपुर गांव के प्राचीन शिवालय शामिल हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed