{"_id":"5795175f4f1c1b4032c4c559","slug":"six-school-children-sitting-on-more-vehicles-invoiced","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिक बच्चे बैठाने पर छह स्कूली वाहनों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिक बच्चे बैठाने पर छह स्कूली वाहनों का चालान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यातायात पुलिस ने बगैर हेलमेट लगाकर बाइक चलाने और वाहनों में क्षमता से ज्यादा स्कूली बच्चों को बिठाकर हादसे को दावत देने वाले चालकों पर शिकंजा कसना तेज कर दिया है।
यातायात निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार को सिकंदरा क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान स्कूली वाहनों को खास तौर पर चेक किया गया।
इस दौरान चार वैन, दो टेंपो में निर्धारित क्षमता से दोगुने से भी ज्यादा बच्चे बैठे मिले। इस पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत वाहनों का चालान काटा गया। 3000 रुपये जुर्माना भी वसूला गया। साथ ही चालकों को हिदायत दी गई कि आगे से अधिक बच्चे बैठाए तो वैन व टेंपो को सीज करने की कार्रवाई होगी।
यातायात निरीक्षक ने बताया कि रविवार को बगैर हेलमेट के बाइक चलाने, तीन से ज्यादा सवारियां बिठाने व स्टंटबाजी करते हुए खतरनाक तरीके से बाइक चलाने वाले 11 बाइकों का चालान किया गया। वहीं 2400 रुपये जुर्माना भी वसूला गया। इस दौरान चालकों को हेलमेट पहनने से होने वाले फायदे भी बताए गए। उन्हें भविष्य में हेलमेट जरूर पहनने का संकल्प दिलाया गया।