{"_id":"57d9ba574f1c1b1423d47e53","slug":"six-doctors-and-18-contract-workers-had-disappeared-from-the-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल से छह डाक्टर व 18 संविदाकर्मी गायब मिले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल से छह डाक्टर व 18 संविदाकर्मी गायब मिले
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2016 02:48 AM IST
विज्ञापन
रसूलाबाद सीएचसी का निरीक्षण करते हुए सीएमओ डा. अनीता सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अनीता सिंह के औचक निरीक्षण में रसूलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक समेत 6 डाक्टर व 18 संविदा कर्मचारी अनुपस्थित मिले। चिकित्सक कक्ष में गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। साथ ही शिकायत मिलने पर स्वास्थ्य कर्मियों को जमकर फटकारा।
बुधवार की सुबह सीएमओ रसूलाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचीं, वहां पर डाक्टर और कर्मी नदारद देखकर दंग रह गई। दो संविदा कर्मी अनुराधा व मधू काम करते मिलीं, जबकि अन्य 18 संविदा कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इसके अलावा डा. एके वाजपेयी, डा. संजय अग्रवाल, डा. अमित सक्सेना, डा. अजीत वर्मा, डा. शशिकांत, डा. कमलेश लता दुबे गैरहाजिर मिलीं।
वहीं प्रसव होने के आठ माह बीतने के बाद भी महिलाओं को आर्थिक मदद की चेक उनके खाते में न भेजने पर उन्होंने नाराजगी जताई। स्वास्थ्य कर्मियों को जमकर फटकारा।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता महिला पूनम देवी पत्नी विजय सिंह समेत सभी को जल्द भुगतान दिलाने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने नवनिर्मित जच्चा बच्चा केंद्र को शीघ्र प्रारंभ कराने की बात कही। डा. उमाशंकर को निर्देश दिए कि इलाज की व्यवस्था बेहतर की जाए।