फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   SI suspended

मासूमों पर डंडा चलाने वाला एसआई निलंबित

Sat, 02 Apr 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 02 Apr 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
रूरा थाना क्षेत्र के धनीरामपुर गांव में खेल खेल में दो बीघा फसल जलने पर दो मासूमों की बर्बरता से पिटाई की खबर को एसपी ने संज्ञान लिया। शुक्रवार की शाम पुलिस अधीक्षक पुष्पांजलि ने बच्चों को पीटने वाले एसआई को निलंबित कर दिया। घटना की जांच अकबरपुर सीओ संजीव कुमार सिन्हा को सौंपी हैं।
विज्ञापन


रूरा कस्बे के धनीरामपुर गांव में बच्चों के खेल में दो बीघा फसल जलने के बाद के बाद मासूमों पर अपराधियों जैसी डंडों से पिटाई करने की खबर अमर उजाला में छपने के बाद शुक्रवार को पुलिस महकमे में हड़कंप की स्थिति रही। बता दें कि धनीरामपुर गांव में माचिस से खेल रहे मासूम दुर्गेश (6) और नफीस (7) से रमाकांत ओमर की दो बीघा गेहूं फसल जलकर राख हो गई थी। सिठमरा चौकी इंचार्ज केपी सिंह और एसआई रामदीन वर्मा ने दोनों मासूमों की डंडों से पिटाई कर दी थी। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक पुष्पांजलि ने खबर को संज्ञान में लेते हुए एसआई रामदीन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। जांच अधिकारी संजीव सिन्हा ने बताया कि जांचकर रहे हैं, रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को मासूम बच्चों पर चले पुलिस के डंडे खबर छपने के बाद जांच अधिकारी क्षेत्राधिकारी अकबरपुर संजीव सिन्हा धनीरामपुर गांव पहुंचे। उन्होंने मामले के संबंध में जानकारी ली।  बताया कि मौके पर पहुंचने के बाद परिजन व बच्चे न मिलने से बयान नहीं दर्ज किए जा सके हैं।


घटना से संबंधित अन्य व्यक्ति भी नहीं मिला। पुलिस की पिटाई का शिकार हुए पीड़ित दुर्गेश की मां राजकुमारी का कहना रहा कि बच्चन ने अगर कौनो गलती करी रहाय तो अईस थोड़ों मारो जात है। बिचारे बहुत रोवत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed