फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   sdo and enginer injured

एसडीओ और जेई पर हमला, रेफर

Sun, 28 Feb 2016 01:14 AM IST
कानपुर देहात ब्यूरो
कानपुर देहात ब्यूरो Updated Sun, 28 Feb 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
sdo and enginer injured
पुखरायां नगर पालिका रोड पर बिजली की मेन केबिल में कट और उसके सामने एक कोचिंग सेंटर से लटकता केबिल देख बिजली चोरी की आशंका पर लाइन दुरुस्त कराने गए एसडीओ, जेई और लाइनमैन पर हमला कर दिया गया। हमलावरों ने बिजली विभाग की टीम की जबरदस्त पिटाई की।
विज्ञापन



मारपीट में दोनों अधिकारी जख्मी हो गए। जिनको प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं इस मामले में कोचिंग संचालक  सहित कई लोगों पर संगीन अपराधों में मामला दर्ज कराया गया है। दो आरोपियों को देर शाम पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया।
विज्ञापन



शनिवार को विद्युत विभाग के उप खंड अधिकारी अनिल अहूजा और अवर अभियंता बलरामसिंह यादव को चेकिंग के दौरान नगर पालिका रोड पर एक कोचिंग सेंटर के सामने बिजली की लटक रही केबिल देख कर कुछ आशंका हुई। जांचने पर उधर से गुजरी मेन लाइन के केबिल में कट पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



टीम में मौजूद लाइन मैन महेंद्र यादव व मुन्ना मेन केबिल को दुरुस्त करने लगे। इसी बीच सामने के मकान से निकले उदयनारायण कटियार, उनके पुत्र रंजीत और कोचिंग सेंटर के युवकों ने बिजली विभाग की टीम पर  हमला कर दिया। मारपीट में जेई और एसडीओ जख्मी हो गए। हमले की सूचना पर अधिशाषी अभियंता मनोजकुमार अग्रहरि समेत जिले के तमाम विद्युतकर्मी भी कोतवाली पहुंच गए।


कोतवाली के एसएसआई नफीस अहमद सिद्दीकी ने बताया कि मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा, लूट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं उदयनारायण और रंजीत को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed