फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   road accident, tracter driever death

तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत

Mon, 21 Dec 2015 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 21 Dec 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
road accident, tracter driever death
भीतरगांव कसबे के साढ़ मार्ग पर स्थित गौरी-ककरा गांव के निकट एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के नीचे दबे शव को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन



थाना जहानाबाद (फतेहपुर) के मंगलपुर (टकौली) गांव निवासी अमर सिंह (22) पुत्र रामनाथ विश्वकर्मा नलकूप  की बोरिंग का काम करता था। रविवार की दोपहर बाद वह सरसौल क्षेत्र के नगरा गांव से अपने घर लौट रहा था।
विज्ञापन


ट्रैक्टर-ट्राली में बोरिंग मशीन बंधी होने के साथ ही लोहे के पाइप और अन्य सामान रखा था। अमर सिंह अकेले ही तेज रफ्तार में ट्रैक्टर चलाकर जा रहा था।

गौरी-ककरा गांव के पास मोड़ पर अचानक रोड के किनारे एक टेंपो खड़ा देख चालक ने ट्रैक्टर को एक ओर मोड़ा। तभी तेज रफ्तार होने से ट्रैक्टर खड्ड में जाकर पलट गया। चालक अमर सिंह उसके नीचे दब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। चौकी पुलिस भी पहुंची और गांववालों की मदद से किसी तरह ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक के शव को बाहर निकलवाया।

देर शाम तक पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने को वाहन की तलाश करने में जुटी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed