{"_id":"25744e8cd46a5f91340d2600cb902db9","slug":"road-accident-nine-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पान मसाला थूकने में वैन पलटी, नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पान मसाला थूकने में वैन पलटी, नौ घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर कसबे के हमीरपुर रोड पर चालक के पान मसाला थूकने के दौरान बेकाबू वैन के पलटने से उसमें सवार नौ लोग घायल हो गए। सीएचसी से तीन घायलों को कानपुर रेफर किया गया है। जबकि, अन्य की मरहमपट्टी के बाद छुट्टी कर दी गई।
कसबा रूरा (कानपुर देहात) के मोहल्ला कमला नगर निवासी मो.सत्तार हुसेन अपनी पत्नी साफिया अंसारी, बेटियों नाजिया, बुसरा, इतरम, आयरा, पुत्र तौहीद और कर्दमपुरी (दिल्ली) निवासी सास राबिया के साथ कम्हरिया (मौदहा) हमीरपुर गए थे। वह रूरा निवासी राजा नाम के चालक के साथ किराये की वैन लेकर गए थे।
दोपहर बाद वहीं से सभी लोग रूरा लौट रहे थे। जैसे ही हमीरपुर रोड पर स्थित स्योंदी-ललईंपुर गांव के निकट पहुंचे, तभी चालक ने पान मसाला थूकने के लिए वैन की खिड़की खोली।
विज्ञापन
इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में एक ट्रक आता दिखा। चालक ने बचने के लिए वैन को एक मोड़ा लेकिन, रफ्तार तेज होने से वह असंतुलित होकर रोड पर एक ओर पलट गई। वैन में सवार सभी लोग उसके अंदर फंस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने वैन में फंसे लोगों को जल्दी से बाहर निकाला।
हाइवे की एंबुलेंस से सभी को सीएचसी (घाटमपुर) पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को कानपुर रेफर किया जबकि, अन्य का सीएचसी में ही प्राथमिक उपचार किया गया।