{"_id":"22539e1287bd3f4fbab6fc2cf09fbd23","slug":"road-accident-in-billhor-one-person-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो और बस की भिड़ंत, महिला की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो और बस की भिड़ंत, महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौबेपुर क्षेत्र के तातियागंज के पास टेंपो और सिटी बस में आमने-सामने टक्कर में टेंपो सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि चालक समेत कुल सात सवारियां घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों को एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है।
शनिवार की सुबह 11:30 बजे रावतपुर से सवारियां बैठाकर एक टेंपो चौबेपुर आ रहा था। तातियागंज गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही एक निजी बस ने टेपों में टक्कर मार दी। टेंपो के पलटते ही चीखपुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह टेंपो फंसे लोगों को बाहर निकाला।
दुर्घटना में पिपरी गांव निवासी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राधारमण त्रिवेदी की पत्नी निशा (40) की मौत हो गई, जबकि अमित निवासी बसंठी, पवन निवासी मकानपुरवा, विजय राजपूत निवासी गौरी लक्खा, सुनील कक्कड़ निवासी कल्याणपुर, वैशाली, आशीष निवासी नया शिवली रोड कल्याणपुर और टेंपो चालक संजय शर्मा निवासी मंधना घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने मंधना स्थित निजी अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया। इधर, बस चालक मौके से भाग निकला। बताया है कि निजी बस अमिलिहा गांव स्थित कृष्णा इंजीनियरिंग एंड टेकभनोलाजी से संबद्ध बताई गई है। छात्राओं को लेकर बस कानपुर जा रही थी। दुर्घटना के बाद छात्राएं दूसरे वाहनों से रवाना र्हुइं।
उधर, मृतका निशा के देवर पूर्व प्रधान संजू त्रिवेदी ने बताया कि भाई राधारमण ने इंद्रा नगर कल्याणपुर में मकान बनाया था। शनिवार को किसी काम से भाभी निशा गांव आ रही थीं। तभी रास्ते में हादसे का शिकार हो गईं। थानाध्यक्ष अमर पाल सिंह ने बताया कि दुर्घटना करने वाली बस को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की गई है।
सड़क हादसे में पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राधारमण त्रिवेदी की पत्नी निशा की मौत से पिपरी गांव के लोग शोक में डूब गए। भाजपा के पदाधिकारी भार्गवी नारायण पांडे, रविशंकर दीक्षित, शैलेंद्र शुक्ला, सतीश त्रिपाठी, गोपाल दीक्षित, गिरजा शंकर शुक्ला, बृजेंद्र बाजपेई एवं विष्णू दयाल आदि ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया।