फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Rjwahe track cut, submerged paddy

रजबहे की पटरी कटी, धान की फसल जलमग्न

Thu, 03 Nov 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 03 Nov 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
Rjwahe track cut, submerged paddy
रजवहे की कटी पटरी दिखाते किसान - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के बसेन गांव के सामने मुद्दतपुर रजवहे की खांदी कटने से दो सौ बीघा धान की फसल जलमग्न हो गई है। बुधवार सुबह फसल को पानी में डूबा देखकर किसानों के पसीने छूट गए। आनन-फानन में ग्रामीणों ने रजवहे की कटी पटरी को बंद कर पानी को बंद किया।
विज्ञापन



 क्षेत्र के बसेन गांव के सामने से गुजरे मुद्दतपुर रजवहे में मंगलवार की देर रात बढ़े पानी से पटरी कट गई। करीब दो सौ बीघा खेतों में जबरदस्त जलभराव हो गया। बुधवार सुबह खेतों में पानी भरा देख किसानों की होश उड़ गए। किसानों ने किसी तरह पानी का बहाव रोककर खांदी बंद की।
विज्ञापन



गांव के विवेक  त्रिपाठी, शिवशंकर, विमल त्रिवेदी, बबलू, सतीश, रामजी, मुंशीलाल, गजराज आदि ने बताया कि खेतों में तैयार धान की फसल कटने की कगार पर है। ऐसे में खेतों पानी भर जाने से फसल गिरकर खराब हो सकती है, और नुकसान हो सकता है। खेतों में नालियां बनाकर पानी को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed