फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   republic day in ghatampur

राष्ट्रीय पर्व पर दिखा गजब का उत्साह

Thu, 28 Jan 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 28 Jan 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
republic day in ghatampur
गणतंत्र दिवस का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरियां निकालीं जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन  किए गए।
विज्ञापन


समाचार पत्र विक्रेता संघ की ओर से कसबे के कानपुुर रोड पर स्थित रोडवेज बस स्टैंड के सामने सुबह तिरंगा फहराया गया। तहसील भवन में उपजिलाधिकारी कमलेश चंद्र बाजपेई, कोतवाली में सीओ कृष्णकुमार और नगर पालिका परिषद कार्यालय में अधिशाषी अधिकारी विमलापति कटियार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों और समारोह में उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई गई। सूर्या पब्लिक स्कूल और जयहिंद स्कूल के बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन


तहसीलदार संजीव कुमार शाक्य ने बच्चों को मिष्ठान्न वितरित करवाया। कांग्रेस पार्टी कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेता मदनसिंह परमार की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधान सभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी नंदराम सोनकर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। जबकि, आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ताओं ने प्रभातफेरी निकाली।

 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पत्नी रामरती का सम्मान भी किया। पतारा, सजेती और भीतरगांव समाचार प्रतिनिधियों के अनुसार क्षेत्र में गणतंत्र दिवस का उत्सव पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed