{"_id":"e3b585cf8bee24c365917b4633a7d24e","slug":"report-on-accused-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" शातिर अपराधी ने किशोरी से की छेड़छाड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शातिर अपराधी ने किशोरी से की छेड़छाड़
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के जलाला गांव निवासी शातिर अपराधी ने गांव की ही एक किशोरी को रास्ते में घेरकर छेड़खानी की। घटना के तीसरे दिन पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस पहले से ही ठोकिया की तलाश कर रही है।
गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री 27 जनवरी की शाम 6 बजे खेतों की ओर जा रही थी। बताया कि रास्ते में घात लगाए खड़े गोपाल उर्फ ठोकिया ने किशोरी को दबोच लिया। उसे घसीटकर खेत में ले जाने लगा।
किशोरी ने इरादे भांपकर शोर मचा दिया। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े। अपने को घिरता देखकर ठोकिया किशोरी को छोड़कर भाग निकला।
आरोप है कि पुलिस में शिकायत करने पर किशोरी के परिजनों को देख लेने की धमकी दी। किशोरी के पिता ने बताया कि गोपाल उर्फ ठोकिया शातिर अपराधी है। पिछले सप्ताह गांव के ही एक व्यक्ति के दरवाजे पर अवैध असलहे से फायरिंग की थी। उसके डर के चलते किशोरी का पिता दो दिन तक थाने आने की हिम्मत नहीं जुटा पाया।