{"_id":"5913723a4f1c1baa7c85366a","slug":"rape-from-girl-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएससी की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी फरार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएससी की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
घटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के एक गांव की बीएससी की छात्रा ने गांव के ही एक युवक पर छह माह से शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी। छात्रा ने बताया कि आरोपी ने दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद इंटरनेट पर वीडियो क्लिप को डालकर बेइज्जत करनेे की भी धमकी दी। डेरापुर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, आरोपी फरार है, पुलिस पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।
डेरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया कि 19 वर्षीय उसकी पुत्री बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा है। वह साइकिल से स्कूल जाती है। 5 नवंबर 2016 की सुबह करीब 9:30 बजे वह विद्यालय जा रही थी। बलाई थनवापुर मार्ग पर नाले के पास पहुंची तो पहले से मौजूद गांव निवासी डब्लू उर्फ हेमेंद्र सिंह पुत्र बृजेंद्र सिंह गौर ने अपनी कार का दरवाजा खोलकर उसकी पुत्री को पकड़ लिया। इसके बाद कार में जबरन खींच लिया, इसके बाद सूनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुत्री ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी पिता को दी। लोक लाज के चलते परिवारीजनों ने मामले को दबा दिया। इससे आरोपी के हौसले बढ़ते गए। छात्रा को डरा धमकाकर दुष्कर्म करने लगा।
इस बीच आरोपी युवक ने छात्रा की अश्लील वीडियो क्लिप तैयार कर इंटरनेट पर डालने की धमकी देने लगा। इसी के डर से छात्रा उसकी बात मानने को बाध्य हो जाती। शारीरिक उत्पीड़न से परेशान होकर छात्रा ने पिता के साथ थाने पहुंचकर घटना की लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
थाने के दरोगा विपिन कुमार ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने के साथ इंटरनेट पर वीडियो क्लिप डालकर बेइज्जत करने का दबाव बनाने आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किया गया है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, छात्रा को चिकित्सीय परीक्षण के लिये भेजा गया है।