{"_id":"57f95c0a4f1c1b0c2f26fcf3","slug":"ramlila-staged-by-rain-poured-disturb","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने डाला रामलीला मंचन में खलल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने डाला रामलीला मंचन में खलल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2016 02:27 AM IST
विज्ञापन
बारिश के बाद लंकापुरी मैदान में हुआ जलभराव।
- फोटो : अमर उजाला
मौसम के बदले मिजाज के साथ शनिवार दोपहर बाद जोरदार बारिश हुई। इससे जहां उमस से परेशान लोगों को काफी राहत मिली। वहीं अकबरपुर की ऐतिहासिक रामलीला के लंकापुरी मैदान में जलभराव होने पर शनिवार को होने वाली मंचीय लीलाओं को स्थगित कर दिया गया।
शनिवार दोपहर बाद अधिकतर हिस्सों में तेज हवाएं चलने लगीं। हवाएं चलने से तापमान में काफी गिरावट हुई। अकबरपुर, रूरा, झींझक, सिकंदरा, रनियां सहित अन्य क्षेत्रों मेें दोपहर को जोरदार बारिश शुरू हो गई। बारिश का क्रम रुक-रुककर शाम तक चलता रहा। वहीं बारिश से अकबरपुर में दशहरा पर लगे मेले की रंगत फीकी हो गई।
श्रीरामलीला समिति मीडिया प्रभारी अभिषेक गुप्ता नीकू ने बताया कि लंकापुरी मैदान में अधिक जलभराव होने के कारण रामलीला स्थगित कर दी गई है। शनिवार को होने वाली मंचीय लीलाएं अब रविवार को होगी।
विज्ञापन
इधर बारिश के चलते दुकानदार अपना साजो-सामान समेटते नजर आए। बारिश से मेले में जगह-जगह जलभराव व कीचड़ की समस्या खड़ी हो गई। वहीं शाम तक बारिश रुक-रुककर होने से आवागमन भी प्रभावित रहा। मेले में दुकान लगाए नरायन ने बताया कि दशहरा मेला के बाद लोग खरीददारी के लिए आते हैं, लेकिन बारिश के चलते ग्राहकों की काफी कमी आई है।
चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा. सीवी सिंह ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान करीब 35.01 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम आद्रता 69 फीसदी व न्यूनतम आद्रता 54 फीसदी दर्ज की गई।