{"_id":"58fd01604f1c1bb1028b488a","slug":"ragbaha-burst-in-shivali-filled-in-wheat-fields","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवली में रजबहा फटा, गेहूं के खेतों में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवली में रजबहा फटा, गेहूं के खेतों में भरा पानी
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
Updated Mon, 24 Apr 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
बहाव बाधित होने से फटा बंबा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवली के पास रविवार को एक रजबहे की पटरी फट जाने से किसानों की पकी फसल में पानी भरने लगा। किसी तरह से किसानों ने पानी रोकने का प्रयास किया, लेकिन बहाव तेज होने के कारण सफलता हाथ नहीं लगी। सिंचाई विभाग को सूचना देने के बाद भी पानी बंद नहीं किया गया।
निचली रामगंगा नहर से होकर निकला बंबा रूरा रोड पर पुलिया के पास एकाएक रविवार की सुबह फट गया। बंबा फट जाने से नालियों में उफान आ गया और खेतों में पानी घुसने लगा। परेशान किसानों ने सिंचाई विभाग के स्थानीय अधिकारियाें को सूचना दी।
सूचना के बाद सींचपाल रामजी मिश्रा मौके पहुंचकर अधिकारियों को अवगत कराया। हालांकि, भेवान रेगलेटर पर काम कर रहे कर्मचारी ने खांदी कटने के बावजूद बंबा बंद करने से ज्यादा काम होने का हवाला देकर मना कर दिया। सींचपाल ने तत्परता बरतते हुए भेवान पहुंचकर स्वंय बंबा के बहाव को बंद कर दिया।
विज्ञापन
इधर, खांदी का पानी ज्ञानेंद्र कुमार, पन्नालाल, प्रमोद कुमार, योगेश कुमार, विनोद कुमार आदि किसानों के गेहूं की सूखी फसल में घुस गया, जिससे फसल के खराब होने की आशंका है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता डीके तिवारी ने कहा कि समय रहते खांदी का काम कराया जाएगा। किसानों को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। एसडीएम मैथा बृजेंद्र कुमार ने कहा कि अधिकारियों को शीघ्र ही अवगत कराया जा रहा है। इसमें लापरवाही नहीं होने दी जाएगी।