{"_id":"586422ff4f1c1b132ceec019","slug":"pretext-tppebajon-utrwaa-jewelry-from-the-women","type":"story","status":"publish","title_hn":" झांसा देकर टप्पेबाजों ने महिला से उतरवाए जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसा देकर टप्पेबाजों ने महिला से उतरवाए जेवर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल अकबरपुर में इलाज कराने आई एक महिला टप्पेबाजों का शिकार हो गई। टप्पेबाज महिला के मंगलसूत्र व बाला लेकर रफूचक्कर हो गए।
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के तिवारी पुरवा गांव निवासी सरोज कुमारी(40) पत्नी कमलेश मिश्रा ने बताया कि जिला अस्पताल इलाज कराने आई थी। दवा लेकर वापस घर जा रही थी तभी माती रोड पर स्थित गौसिया मस्जिद के पास उसे दो युवक मिलें। उक्त युवकों ने पांव का दर्द व टेढ़ापन ठीक करने का झंासा देकर उसके सोने के बाले व मंगलसूत्र मांगे। उसे उल्टी दिशा में कुछ दूर जाकर वापस आने को कहा। जब वह वापस लौटी तब तक वह लोग उसके जेवर लेकर चंपत हो चुके थे। कोतवाल ने बताया कि मामले की तहरीर नहीं मिली है।