{"_id":"cf690175d8dee1af839d0a131eb04919","slug":"power-station-in-ghatampur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" साढ़ में बनेगा बिजली उपकेंद्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़ में बनेगा बिजली उपकेंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर तहसील क्षेत्र के निवासियों को जल्दी ही बिजली संकट से निजात मिलने की उम्मीद है। कसबा साढ़ में 70 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से 220/132/33 केवी क्षमता के बिजली उपकेंद्र के निर्माण को शासन से मंजूरी मिल गई है।
गुरुवार को विद्युत पारेषण खंड के सहायक अभियंता ने तहसील में प्रस्तावित भूमि के अभिलेखों का निरीक्षण किया।
मालूम हो कि घाटमपुर तहसील क्षेत्र के रेउना, स्योंढ़ारी, सजेती, साढ़, कसबा और ग्रामीण क्षेत्र घाटमपुर के अलावा भदवारा सहित कई उपकेंद्रों में कानपुर पावर ग्रिड (पनकी) से बिजली आपूर्ति होती है।
उपकेंद्र जहांगीराबाद गांव स्थित 132 केवी उपकेंद्र से जुड़े हुए हैं। इसके चलते आए दिन बिजली समस्या रहती है। इधर, बरीपाल और नवेड़ी कसबों में भी नए उपकेंद्रों का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन
इनके चालू होने के बाद समस्या और बढ़नी है। उपखंड अधिकारी (घाटमपुर) जेएन कौशल ने बताया कि पनकी पावर ग्रिड से संबद्ध जहांगीराबाद उपकेंद्र में पहले से ही अधिक लोड है। दो नए उपकेंद्र चालू होने के बाद बिजली संकट बढ़ना तय है।
बताया कि स्थानीय स्तर से इस समस्या को अवगत कराया गया था। जिसके चलते साढ़ कसबे में उच्च क्षमता के उपकेंद्र के निर्माण की मंजूरी शासन ने प्रदान की है। गुरुवार को विद्युत पारेषण खंड के एसडीओ शैलेंद्र कुमार तहसील आए।
उपजिलाधिकारी कमलेश चंद्र बाजपेई से मिलकर साढ़ कसबे में बिजलीघर बनाए जाने के लिए प्रस्तावित भूमि के कागजातों की जांच की गई। एसडीओ ने बताया कि उपकेंद्र के निर्माण के लिए तकरीबन 14 बीघे भूमि चाहिए। उपजिलाधिकारी ने बताया कि बिजली विभाग को साढ़-गोपालपुर मार्ग के किनारे भूमि देने का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया है।