फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   police man injured from guard's gun

गार्ड की बंदूक से चली गोली से सिपाही घायल

Tue, 02 Jul 2019 02:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
police man injured from guard's gun
सजेती (कानपुर)। थाना सजेती क्षेत्र के बुढ़ानपुर गांव के पास गार्ड की बंदूक से अचानक फायर हो जाने से गोली थाने के सिपाही की गर्दन में जा धंसी। सिपाही को गंभीर हालत में रीजेंसी अस्पताल (कानपुर) में भर्ती कराया गया है। वहीं, थाने में गार्ड के खिलाफ लापरवाही बरतने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सोमवार की भोर थाना पुलिस को सूचना मिली कि बुढ़ानपुर गांव के पास कुछ चोर विद्युत लाइन के तार काटकर एक लोडर में लाद रहे हैं। चोरी की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जबकि, पावर प्लांट से एलएंडटी कंपनी (पावर प्लांट) के गार्ड भी पहुंच गए। पुलिस और गार्डों के आने की भनक मिलते ही चोर मौके पर बिजली के तार लदा लोडर छोड़कर भाग निकले। जिसको पुलिस ने बरामद कर लिया।
विज्ञापन

इधर, एलएंडटी के गार्ड और पुलिस कर्मी एक जगह खड़े होकर बतियाने लगे। तभी सजेती थाने में तैनात सिपाही हरनाम सिंह ने पास में खड़े एलएंडटी के गार्ड पवन कुमार निवासी ग्राम सिरसा (सजेती) और दलजीत निवासी अमौली (सजेती) से पूछा कि क्या उनके पास पान-मसाला (गुटखा) है। जिसपर गार्ड पवन कुमार जैसे ही जेब से मसाले की पुड़िया निकालने लगा। तभी अचानक उसके कंधे पर लटकी 12 बोर बंदूक से फायर हो गया और गोली के छर्रे पास खड़े सिपाही हरनाम सिंह की गर्दन में जा धंसे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाही लहूलुहान होकर गिर गया। घटना भोर पहर करीब 4 बजे के आसपास की बताई गई है। घायल सिपाही को फौरन एंबुलेंस में लादकर रीजेंसी अस्पताल (कानपुर) पहुंचाया गया। जबकि, पुलिस ने दोनों गार्डों पवन और दलजीत को हिरासत में ले लिया। गार्ड के खिलाफ लापरवाही के चलते बंदूक से अचानक गोली चलने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं, शाम को बताया गया कि रीजेंसी अस्पताल में भर्ती सिपाही की हालत में कुछ सुधार हो रहा है। घायल सिपाही हरनाम सिंह झांसी जनपद के गुरुसहांय का रहने वाला है।

एसपी ग्रामीण प्रदुम्न सिंह ने बताया कि गार्ड की लापरवाही के चलते बंदूक से चली गोली सिपाही की गर्दन में लगी। बताया कि गार्ड के खिलाफ लापरवाही की रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही उसको बंदूक समेत हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed