फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Police arrested a middle-aged punk robbing running

अधेड़ को लूटकर भाग रहा बदमाश पुलिस ने दबोचा

Sun, 09 Oct 2016 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 09 Oct 2016 02:27 AM IST
विज्ञापन
Police arrested a middle-aged punk robbing running
पुलिस की गिरफ्त में पकड़ा गया अभियुक्त। - फोटो : अमर उजाला
रनिया में अधेड़ से लूटपाट करने के बाद भागे कार सवार बदमाशों ने बैरिकेडिंग लगाकर रोकने की कोशिश करने पर सिपाही और दरोगा को तमंचे की बट और कार की चपेट में लेकर घायल कर दिया। इसके बावजूद पुलिस ने बदमाशों का लगातार पीछा किया तो बदमाश अकबरपुर कोतवाली के निकट कार खड़ी कर पैदल भागने लगे। इस दौरान एक बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया और कार कब्जे में ले ली।
विज्ञापन



रनियां कसबा निवासी वीरेंद्र वीर सिंह (56) पुत्र इंद्रपाल सिंह ने बताया कि वह शनिवार दोपहर कानपुर जाने के लिए रनियां हाईवे पर वाहन का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन



इसी दौरान सफेद रंग की कार आकर रुकी और कानपुर चलने की बात कही। वह कार में बैठ गए। कार में पहले से ही चालक समेत चार लोग सवार थे। कुछ दूर आगे जाने के बाद कार सवार बदमाशों ने उससे सात हजार नगद, सोने की अंगूठी, मोबाइल की बैटरी लूट ली। साथ ही उसे रायपुर ओवरब्रिज पर उतारकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन



पीड़ित वीरेंद्र के अनुसार वह लोडर में लिफ्ट मांगकर रनिया आया और परिजनों तथा पुलिस को सूचना दी। इस बीच उक्त कार बारा जोड़ की ओर जाते दिखाई पड़ी। पुलिस ने वायरलेस सेट पर संदेश देकर जिले में नाकेबंदी कराई। बारा जोड़ टोल प्लाजा पर कैमरे की रिकार्डिंग में कार निकलने की पुष्टि हुई।


लालपुर चौकी प्रभारी आदेश यादव ने सिपाहियों के साथ हाईवे पर बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों की तलाशी शुरू कर दी। भोगनीपुर से आए कार सवार बदमाशों ने पहले तो कार रोकी, लेकिन जब सिपाही इदरीश अहमद पूछताछ करने पहुंचा तो उसके माथे पर तमंचे की बट से प्रहार कर दिया।


यह देख चौकी प्रभारी ने कार रोकने का प्रयास किया तो चालक कट मारते हुए भागा। पुलिस ने बाइकों से कार का पीछा किया। खुद को घिरते देख बदमाशों ने अकबरपुर अंडरपास व कोतवाली के बीच साइड में कार खड़ी कर दी और पैदल भागने लगे। पीछा कर रहे चौकी प्रभारी व सिपाहियों ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके तीन साथी भाग निकले।


पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम राजा उर्फ मावेंद्र पुत्र चंद्रभान सिंह निवासी लालदरवाजा, निकट बस अड्डा कोतवाली फर्रुखाबाद बताया। पुलिस ने उसके कब्जे से पांच हजार रुपये नगद, एक अंगूठी बरामद की है।



पुलिस क्षेत्राधिकारी पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि घेराबंदी कर पकड़े गए बदमाश की निशानदेही पर उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। पीड़ित की तहरीर पर अभियोग दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश अकबरपुर कोतवाली पुलिस को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed