फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   people truble from cold wave

तीखे हुए सर्दी के तेवर, अलाव ने सहारा दिया

Thu, 24 Dec 2015 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 24 Dec 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
people truble from cold wave
सर्दी के तीखे तेवरों ने गरीबों के लिए मुसीबत पैदा कर दी है। गांवों में अलाव जलाने और ईंधन के  लिए लोग लकड़ियों की जुगाड़ करते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं कसबों और सार्वजनिक स्थानों में अभी तक प्रशासन  की ओर से अलाव जलवाने की व्यवस्था शुरू नहीं कराई गई है। दिसंबर महीने की शुरुआत में ही दो दिन हल्की बारिश हुई थी।

इसके बाद क्रमश: दो-तीन बार कोहरा गिरा और फिर मौसम साफ हो गया। लेकिन, पश्चिमी हवाएं चलने से गलन का प्रकोप बढ़ गया है। बीते चार दिनों से पारा लगातार नीचे लुढ़कता जा रहा है। बुधवार की शाम गलन भरी बर्फीली हवाएं चलीं।
विज्ञापन


इधर, मौसम का रुख भांपकर ग्रामीण अलाव जलाने और ईंधन के लिए जंगल से लकड़ियां इकट्ठी करने में जुटे हुए हैं। वहीं, कड़ाके की सर्दी और कोहरे की आड़ में लकड़ी माफिया भी सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह सार्वजनिक स्थानों पर खड़े जंगली पेड़ों की लकड़ी काटकर उसे लकड़ी के टालों में बेंच रहे हैं। रामसारी गांव के पास स्थित चीनी मिल के जंगल के अलावा रेउना खारजा नहर, धरमपुर बंबा, रिंद और पांडु नदियों के किनारे के अलावा सड़कों के किनारे खड़े जंगली पेड़ों के अलावा फल और छायादार पेड़ों की लकड़ी जमकर काटी जा रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed