{"_id":"580bcb154f1c1b592c706f44","slug":"once-two-bodies-created-a-furore","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो शव पहुंचने पर मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो शव पहुंचने पर मचा कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
श्रद्धांजलि अर्पित करते विधायक वाईपीसिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगनीपुर कोतवाली के जुनेदपुर गांव में शनिवार को मृत सैनिक और उसकी मां के शव आने पर कोहराम मच गया। जालौन के कालपी में यमुना पुल के पास गत शुक्रवार को ट्रक की टक्कर से हादसा हुआ था। सैनिक अपनी मां को लेकर बाइक से ननिहाल जालौन के चतेला गांव जा रहा था। विधायक योगेंद्र पाल सिंह भी श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढाढ़स बंधाया।
ग्रामीणों ने बताया कि रामपाल सिंह के पुत्र कुलदीप सिंह और दो पुत्रियां बबली व संतोषी थीं। कुलदीप पांच साल पहले सीमा सुरक्षा बल में भर्ती हो गया था, जो इस समय असम में तैनात था, उसके पिता लकवाग्रस्त हैं। कुलदीप पूरे परिवार की देखभाल और भरण पोषण करता था। दोनों पुत्रियों की शादी हो चुकी है। कुलदीप की शादी की बात कहीं चल रही थी। वह दो दिन पहले ही छुट्टी पर घर आया था।
शुक्रवार को बाइक से मां मुन्नी देवी को लेकर ननिहाल जालौन के चतेला गांव जा रहा था। यमुना पुल पार पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। मुन्नी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जख्मी कुलदीप को कानपुर ले जाया जा रहा था। रास्ते में उसकी मौत हो गई। मां, बेटे के शवों का पोस्टमार्टम उरई में करने के बाद गांव लाया गया।
विज्ञापन
सेना के कमांडेंट ने पहुंचकर सैनिक के शव को सलामी दी। गांव के पास ही दोनों शवों का दाह संस्कार किया गया। नरेंद्रपाल सिंह मनू, सुरेंद्र सिंह, शत्रुघ्न सिंह, प्रधान रघुवीर सिंह आदि मौजूद रहे।