फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   On the roadways bus, Shohadas beat the young woman's brother

रोडवेज बस में शोहदों ने युवती के भाई को पीटा

Thu, 13 Apr 2017 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 13 Apr 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
On the roadways bus, Shohadas beat the young woman's brother
छेड़छाड़ - फोटो : अमर उजाला
योगी सरकार के एंटी रोमियो अभियान के बाद भी शोहदे बेलगाम हैं। बुधवार को अपनी बहनों के साथ रोडवेज बस से कानपुर से लौट रहे युवक को छेड़खानी का विरोध करने पर शोहदों ने चलती बस में पीट दिया। शोहदों ने अपने साथियों को भी बुलाकर हंगामा किया। बस में बैठी सवारियों ने दो युवकों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। वहीं, पुलिस ने मामले को दबाने के लिए युवकों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर दिखा दिया। आरोपी दोनों युवक बस से कूदकर भाग निकले।
विज्ञापन


रसूलाबाद थाना क्षेत्र के जोत गांव निवासी दिपांशु पुत्र धर्मेंद्र शर्मा बुधवार की दोपहर कानपुर से अपनी दो बहनों के साथ रोडवेज बस संख्या यूपी 79 टी 1398 में बैठकर रसूलाबाद लौट रहे थे। रास्ते में बस में दो युवक सवार हो गए। बकौल दिपांशू, दोनों युवक उसकी बहन के साथ छेड़खानी करने लगे। जब उसने विरोध किया तो कहिंझरी में उन लोगों ने अपने साथियों को बुलाकर उसे मारपीटा। बस में मारपीट होने पर अन्य सवारियों ने विरोध किया।
विज्ञापन



सवारियों के विरोध को देखकर दोनों शोहदे कूदकर भाग निकले। जबकि दोनों युवक धर दबोचे गए। उन्हें कहिंझरी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। युवकों ने अपना नाम नदीम व फहीम पुत्र गण अनीस निवासी भूरदेव कहिंझरी बताया। पीड़ित ने कहिंझरी पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी लेकिन पुलिस ने मामले को शांतिभंग में बदल दिया। वहीं, इस संबंध में रसूलाबाद के एसओ अनिल मणि त्रिपाठी ने बताया कि बस में बैठने को लेकर विवाद की  बात सामने आ रही है। दो युवकों को शांतिभंग के तहत गिरफ्तार किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed