फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   New Year gift of many plans will

नए साल में मिलेगी कई योजनाओं की सौगात

Sun, 01 Jan 2017 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 01 Jan 2017 02:41 AM IST
विज्ञापन
 New Year gift of many plans will
जिला अस्पताल में बनकर खड़ा 100 बेड का महिला चिकित्सालय। - फोटो : अमर उजाला
नववर्ष का जहां हर तरफ स्वागत किया जा रहा है। वहीं, इस जिले के लिए यह वर्ष काफी खास रहेगा, यहां के लोगों के लिए नये साल में 100 बेड का महिला अस्पताल और केडीए द्वारा विकसित किए जा रहे ईको पार्क का लाभ मिलेगा। इसके अलावा ट्रामा सेंटर भी शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन



कानपुर शहर से सटे कानपुर देहात में लगातार विकास की परियोजनाएं लांच हो रही हैं। वर्ष 2017 में 100 बेड के महिला चिकित्सालय की सौगात भी मिलेगी। जिला अस्पताल परिसर में निमार्णाधीन इस चिकित्सालय का कार्य पूरा हो चुका है, केवल फाइनल टच दिया जा रहा है।
विज्ञापन


इसी तरह से यहां पर ट्रामा सेंटर बनकर तैयार हो गया है। जनता की सहूलियत के लिए इसे नए साल में चालू कर दिया जाएगा। वहीं, सबसे महत्वपूर्ण केडीए की ईको पार्क योजना है। यह पार्क माती में 10 करोड़ रुपये से विकसित किया जा रहा है, यहां पर आने वाले लोगों के लिए घूमने फिरने से लेकर बैठने तक की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके अलावा एक हाईटेक आडीटोरियम बनाया जा रहा है। इससे यहां पर कोई सेमिनार अथवा सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जा सकेंगे। इस तरह के कई प्रोजेक्ट अंतिम चरण में हैं, जो कि नये साल में यहां के लोगों के लिए सौगात की तरह हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed