{"_id":"a29e71c7fb008894a47b193a9e2646b5","slug":"murder-alligation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ने बहू और उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप मढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां ने बहू और उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप मढ़ा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर पुलिस चौकी भीतरगांव इलाके के खदरी गांव में बीते तीन दिन पहले संदिग्ध हालात में मरे युवक की मां ने उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मंगलवार को वह गांव के तमाम लोगों के साथ थाने आई और एसओ के सामने अपनी फरियाद सुनाते हुए बोली कि उसे न्याय चाहिए।
6 फरवरी को रामसिंह कुशवाहा के एकलौते बेटे राजेश कुशवाहा (40) का शव संदिग्ध हालात में कमरे के भीतर चारपाई पर पड़ा मिला था। उसके गले में मफलर कसा हुआ था। पत्नी रमाकांती के मुताबिक उसके पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। इधर, मौके के हालातों से राजेश की मौत संदिग्ध प्रतीत हो रही थी।
पुलिस ने रामसिंह से तहरीर लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इधर, पीएम रिपोर्ट में भी राजेश की मौत फांसी लगने से होना बताया गया। जबकि, राजेश की मां कमला उसी दिन चीखकर बहू पर लड़के को मरवा देने का आरोप मढ़ रही थी।
विज्ञापन
कमला ने बताया कि उसकी बहू के ग्राम नकटू थाना सचेंडी निवासी धर्मेंद्र से अवैध संबंध हैं। कमला ने आरोप लगाया कि उसकी बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर राजेश की हत्या करवाई है। मौके के हालातों और
मां के बयान पर पुलिस ने अगले दिन धर्मेंद्र और उसके साथी संदीप को पकड़ भी लिया था। दो दिन तक थाने में बैठाए रखने के बाद तीसरे दिन उनको छोड़ दिया। एसओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।