फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   mueder in billhore

गला रेता युवक का शव मिला

Fri, 26 Feb 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 26 Feb 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के बरौली गांव में कंबल से लिपटा युवक का गला रेता शव बीबीपुर रजबहे में उतराता मिला। लाश बहता देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


एसओ ने बताया कि युवक की गर्दन किसी धारदार हथियार से रेती गई है, शव करीब 24 से 48 घंटा पुराना है। मृत युवक के शर्ट पर सौरिख जिला कन्नौज स्थित प्रिंस टेलर नाम का लोगाें लगा पाया गया है। शव को शिनाख्त न होने पर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

 शव कहीं और स्थान से बहता हुआ तो नहीं आया, पुलिस इस बिंदु पर जांच कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार शव के पास एक स्कूली बैग भी उतरा रहा था पर पुलिस के देर से आने पर वह बहता हुआ आगे निकल गया।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह करीब 9 बजे खरपतपुर झाल बायां वछना बंबे से निकले बीबीपुर माइनर में एक करीब 30 वर्षीय युवक का कंबल से बंधा शव उतराता देख सिहुरा, निबौरी, खजुरी कला, बरौली गांव के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्रामीणों के अनुसार आगे-आगे एक स्कूली बैग और उसके पीछे-पीछे शव को देख दहशत फैल गई।


निशा हत्याकांड में फरार चले रहे अशोक शर्मा के शव की अफवाह पर कोतवाली प्रभारी जीवाराम यादव भी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को रजबहे से बाहर निकाला। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed