फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Moving into the mansion gambling club

आलीशान मकान में चल रहा जुआ क्लब

Fri, 07 Oct 2016 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 07 Oct 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
Moving into the mansion gambling club
गिरफ्तार किए गए क्लब के संचालक - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बुधवार रात कस्बे में सुखाई तालाब के पास आलीशान मकान में अरसे से चल रहे जुआ क्लब पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से पांच लोगों गिरफ्तार किया और  37,870 रुपये व ताश गड्डी आदि बरामद किए।
विज्ञापन



भोगनीपुर कोतवाली के एसएसआई अनूप दुबे ने बताया कि एसपी के आदेश पर चौकी इंचार्ज अमर सिंह ने छापा मारा। पकडे़ गए आरोपियों ने अपने नाम सुखाई तालाब निवासी अजीत सिंह उर्फ  लालू सचान, बारामासी मोहाल निवासी मोहम्मद रईश, कस्बे के अंबेडकरनगर निवासी जमील, बाबा मोहाल निवासी अनीश, कालपी-जालौन मार्ग अंतर्गत राम चबूतरा निवासी लतीफ खां उर्फ कल्लू बताए हैं।
विज्ञापन



कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया आरोपियों के खिलाफ जुआ क्लब संचालित करने और सट्टा लगवाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है, उनको कोर्ट भेजा गया है। लोगों ने बताया कि अजीत सिंह उर्फ लालू सचान के मकान में लंबे अरसे से जुआ और सट्टे का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा था। अभी तक पुलिस इस ओर से मुंह फेरे रही। एक साल पहले मुख्य संचालक को पकडे़ जाने के बाद पुलिस ने छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed